Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Honor 9 Lite- चार कैमरे वाला सबसे सस्ता 4G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और खासियत

नई दिल्ली में एक इवेंट में Huawei की सब-ब्रांड हॉनर ने अपना दूसरा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Honor 9 Lite लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9 लाइट की बि...

नई दिल्ली में एक इवेंट में Huawei की सब-ब्रांड हॉनर ने अपना दूसरा 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Honor 9 Lite लॉन्च कर दिया है। हॉनर 9 लाइट की बिक्री फ्लिपकार्ट पर 21 जनवरी से शुरू होगी। फोन के पीछे और आगे दो-दो कैमरे हैं। यह स्मार्टफोन कंपनी के लेटेस्ट EMUI 8.0 पर आधारित एंड्रॉइड ओरियो 8.0 पर चलता है।

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट को दो तरह के रैम और स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। चीन में इसे दिसंबर 2017 में ही लॉन्च कर दिया गया था। और अब भारत में इसे लाया गया है। चीन के बाद भारतीयों बाजारों में ही इस फोन को लॉन्च किया गया है। इसे अभी और किसी देश में कंपनी ने नहीं उतारा है।

Third party image reference
Honor 9 Lite की कीमत-
इस फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। एक 3GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी के साथ। जिसकी कीमत है 10,999रु और दूसरा है 4GBरैम और 64GB स्टोरेज कैपेसिटी के साथ। इसकी कीमत 14,999रु रखी गयी है।

Third party image reference
दोनों ही वेरिएंट को एक्सक्लूसिवली फ्लिपकार्ट के द्वारा 21 जनवरी की मध्यरात्रि से ऑनलाइन फ़्लैश सेल में बेचा जाएगा। रात 12 बजे पहली सेल लगेगी और फिर दोपहर 12 बजे दूसरी फ़्लैश सेल आयोजित होगी। इसके अलावा हॉनर के स्टोर से भी इसे खरीदा जा सकेगा।
हॉनर 9 लाइट की सेल 22 और 23 जनवरी को भी होगी। इन दोनों दिन 12 बजे दोपहर में फ़्लैश सेल की जाएगी। दोनों ही वेरिएंट ब्लू, ब्लैक और ग्रे रंग में उपलब्ध होगा।

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट का स्पेसिफिकेसन्स-
  • 5.65 इंच की फुल HD आईपीएस डिस्प्ले
  • 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो और 428ppi पिक्सेल डेंसिटी
  • हाइब्रिड डुअल नैनो सिम सपोर्ट
  • माइक्रो एसडी कार्ड- 128GB तक
  • 3GB/4GB रैम और 32GB/64GB स्टोरेज
  • Huawei HiSilicon किरिन 659 octa-core प्रोसेसर

Third party image reference
  • 13MP+2MP रियर कैमरा/ LED फ़्लैश
  • फ्रंट कैमरा- 13MP+2MP
  • एंड्रॉइड ओएस- ओरियो 8.0
  • फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में
  • अन्य सेंसर्स- accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, एम्बिएंट लाइट
  • 3000mAh की बैटरी
  • फोन का वजन- 149 ग्राम
  • फोन की मोटाई- 7.6mm

Third party image reference
हॉनर 9 लाइट का कैमरा PDAF सपोर्ट और ऑटोफोकस फीचर के साथ है। बैटरी के बारे में कंपनी का दावा है कि यह 20 घंटे का टॉकटाइम और 3G नेटवर्क पर 24 दिन का स्टैंडबाय टाइम देने में सक्षम है। और फोन पूरी तरह से 2 घंटा 20 मिनट में चार्ज हो जाएगा।
ताजा टेक अपडेट्स पाने के लिए आप इस टेक चैनल को फॉलो भी कर सकते हैं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles