जी हाँ दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने एक लाजवाब प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें डेली 5जीबी डेटा दिया जायेगा. आईडिया का यह प्लान 998 रूपये...
जी हाँ दोस्तों, आईडिया सेलुलर ने एक लाजवाब प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें डेली 5जीबी डेटा दिया जायेगा. आईडिया का यह प्लान 998 रूपये का है. इस प्लान में अनलिमिटेड वॉईस कॉल्स और 100 SMS भी हर रोज मिलेगा. प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो इसकी वैधता पुरे 35 दिनों तक होगी.
Third party image reference
आईडिया का यह नया पैक एयरटेल और रिलायंस जियो के 799 वाले प्लान से मुकाबला करने में सक्षम है. अगर आप आईडिया के ग्राहक हैं और इस प्लान से रिचार्ज करना चाहते हैं तो आप आईडिया मैजिक ऑफर का भी लाभ ले सकते हैं. इस ऑफर के तहत 3300रु का कैशबैक वाउचर का फायदा उठाया जा सकता है. इसके लिए आपको आईडिया ऐप या वेबसाइट से रिचार्ज करना पड़ेगा.
Third party image reference
नया 998रु का आईडिया पैक में कुछ लिमिट भी लगायी गयी है. जैसे हर सप्ताह 100 से ज्यादा यूनिक नम्बरों पर कॉल नहीं कर सकते हैं. हर रोज 250 मिनट से ज्यादा कॉल नहीं कर सकते हैं. इस लिमिट को पार करने पर 1p/sec के हिसाब से चार्ज किया जायेगा. फिलहाल यह प्लान ओड़िसा सर्किल में उपलब्ध है.
आईडिया के इस प्लान की तरह ही जियो भी एक प्लान में 5GB डेटा देता है. जियो का यह प्लान मात्र 799रु का है लेकिन इस प्लान की वैलिडिटी सिर्फ 28 दिन है.
दोस्तों, अभी आपको सबसे अच्छा प्लान किस टेलिकॉम कम्पनी का लगता है और क्यों? नीचे कमेन्ट करके जरुर बताएं.


ليست هناك تعليقات