Third party image reference
साउथ कोरिया की मोबाइल और कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स कंपनी सैमसंग ने अपने बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी J7 मैक्स और गैलेक्सी J7 प्रो की कीमत घटा दी है। आपको बता दूं कि कंपनी ने J7 मैक्स को 17,900रु में और J7 प्रो को 20,900 रुपये में लॉन्च किया था। पूरे 3000रु की कटौती के बाद अब गैलेक्सी J7 मैक्स सिर्फ 14,900रु में मिल रहा है। वहीं गैलेक्सी J7 प्रो 18,900रु में उपलब्ध है, इसकी कीमत 2000रु कम हुई है।
Third party image reference
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए इन दोनों फोन्स के कुछ स्पेसिफिकेशन बता देता हूं। सैमसंग गैलेक्सी जे7 मैक्स में आपको 5.7 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलता है। फोन एंड्रॉइड नॉगट 7.0 पर चलता है। प्रोसेसर मीडियाटेक का हेलिओ P20 लगा हुआ है। इस स्मार्टफोन में 4GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी है।
Third party image reference
फोन में एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 256GB तक का लगाया जा सकता है। कैमरे की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13MP का है और फ्रंट कैमरा भी 13MP का है। दोनों ही कैमरे में LED फ़्लैश है। गैलेक्सी J7 मैक्स का फिंगरप्रिंट स्कैनर इसके होम बटन में ही है। इस डिवाइस में 3300mAh की बैटरी दी गयी है।
Third party image reference
अब जरा गैलेक्सी J7 प्रो के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें आपको 5.5 इंच का सुपर एमोलेड फुल एचडी डिस्प्ले देखने को मिलता है। ये भी एंड्रॉइड Nougat 7.0 पर काम करता है। लेकिन इसमें सैमसंग ने अपना ऑक्टा कोर प्रोसेसर Exynos 7870 लगाया है। जे7 प्रो में 3GB रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है।
Third party image reference
इसमें भी दोनों कैमरा 13MP का यानी फ्रंट और बैक में 13MP का ही कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो 3600mAh की पॉवरफुल बैटरी सैमसंग ने इसमें दी है। सैमसंग का ये गैलेक्सी J7 मैक्स और J7 प्रो स्मार्टफोन काला और गोल्ड रंग में ऑनलाइन और ऑफ़लाइन दोनों जगह उपलब्ध है।
Third party image reference