दोस्तों, मोबाइल फोन तो आप इस्तेमाल करते ही होंगे और साथ में दो कम्पनियों का सिम भी यूज करते होंगे. आप जो मोबाइल यूज कर रहे हैं उसके सॉफ्टव...
दोस्तों, मोबाइल फोन तो आप इस्तेमाल करते ही होंगे और साथ में दो कम्पनियों का सिम भी यूज करते होंगे. आप जो मोबाइल यूज कर रहे हैं उसके सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर के लिए बहुत से शब्दों का प्रयोग होता है जो शॉर्ट फॉर्म में लिखते और बोले जाते हैं. इन शब्दों का पूरा मतलब बहुत ही कम लोगों को पता होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही शब्दों के फुल फॉर्म बताएँगे जिनका उपयोग मोबाइल फोन और दूरसंचार क्षेत्र में होता है.
Third party image reference- AMOLED- एक्टिव मैट्रिक्स लाइट एमिटिंग डायोड
ये एक प्रकार का डिस्प्ले है जो आजकल के स्मार्टफोन में लगाया जाता है. अमोलेड डिस्प्ले बहुत कम बैटरी खपत करता है और ये डिस्प्ले दिखने में ज्यादा अच्छा लगता है. इस प्रकार का डिस्प्ले सैमसंग के अधिकतर स्मार्टफोन में आपको लगा हुआ दिख जायेगा.
Third party image reference
2. LCD- लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले
ये भी एक तरह का डिस्प्ले ही है जो स्मार्टफोन और टीवी में इस्तेमाल होता है. इस प्रकार का डिस्प्ले ज्यादा ऊर्जा खपत करता है परन्तु एलसीडी में आपको नेचुरल कलर का फिर दिखता है. यही इसकी खासियत है.
3. SIM- सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मोड्यूल
Third party image reference
ये तो आपके सिम का पूरा मतलब है. जिसे हमलोग सिम कहते हैं, वास्तव में वो सब्सक्राइबर आइडेंटिटी मोड्यूल का शोर्ट फॉर्म है.
4. OTA- ऑवर द एयर
आपने अपने फोन में जरुर सॉफ्टवेयर अपडेट किया होगा और आपने सुना भी होगा की फलां स्मार्टफोन में OTA अपडेट के द्वारा वो फीचर या लेटेस्ट ओएस मिल गया. इस शब्द का पूरा मतलब over the air होता है.
5. OTG- ऑन द गो
Third party image reference
इस शब्द को और इस डिवाईस से आप वाकिफ तो होंगे ही. इसकी मदद से आप अपने मोबाइल में एक्सटर्नल पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड लगा कर अपने फोन में डाटा एक्सेस करते हैं. इसके अलावा OTG यानी ऑन द गो बहुत तरह के कामों में इस्तेमाल होता है. इससे मोबाइल में कीबोर्ड और माउस भी कनेक्ट किया जाता है.
दोस्तों, कैसा लगा आपको ये हमारा मोबाइल से रिलेटेड शब्दों का मतलब वाला कंटेंट? और भी इस तरह के आर्टिकल पढना चाहते हैं तो नीचे कमेन्ट करके अवश्य बताये. आपके लिए हम इसी तरह यूजफुल आर्टिकल लाते रहेंगे.
धन्यवाद!


ليست هناك تعليقات