Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Jio नोकिया के इस फोन में दे रहा है 2200रु का कैशबैक और 60GB डेटा मुफ्त

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अम्बानी की कम्पनी रिलायंस जियो नोकिया के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन नोकिया 1 स्मार्टफोन पर  2200 रूपये ...

देश के सबसे धनी व्यक्ति मुकेश अम्बानी की कम्पनी रिलायंस जियो नोकिया के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन नोकिया 1 स्मार्टफोन पर 2200 रूपये का कैशबैक ऑफर दे रही है. नोकिया 1 एक एंड्राइड गो पर आधारित स्मार्टफोन है जिसकी कीमत सिर्फ 5,499रु है. जियो का यह ऑफर जियो के प्रीपेड ग्राहकों के लिए मान्य है.

Third party image reference
जियो ने कहा है कि ये कैशबैक वाउचर के रूप में दिए जायेंगे. कुल मिलाकर 44 वाउचर यूजर्स को मिलेंगे और हरेक वाउचर की वैल्यू 50रुहोगी. इन वाउचर्स को आप माय जियो ऐप से रिडीम कर पाएंगे. जहाँ आप एक रिचार्ज में एक कैशबैक वाउचर को इस्तेमाल कर सकते हैं. इस तरह प्रत्येक रिचार्ज में 50रु की बचत होती रहेगी.
इस कैशबैक ऑफर में जियो ने इन वाउचर को 31 मई 2022 तक इस्तेमाल कर लेने को कहा है. क्योंकि इस तारीख तक यूज नहीं कर पाने पर ये एक्सपायर हो जायेंगे. ये वाउचर जियो के 198 प्लान और 299 प्लान में रिडीम किये जा सकते हैं.

Third party image reference
इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपके पास नोकिया 1 हैंडसेट इंडियन वर्जन का होना चाहिए और इस फोन में जियो की सिम 28 मार्च या इससे बाद की एक्टिव होनी चाहिए. कैशबैक वाउचर के अलावा नोकिया 1 यूजर्स को 60GB एडिशनल 4G डेटा भी मिलेगा.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles