Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया के सबसे सस्ते स्मार्टफोन Nokia 1 ने दी भारत में दस्तक!

HMD ग्लोबल ने नोकिया 1 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फरवरी में ही लॉन्च कर दिया था. नोकिया 1 कम्पनी का सबसे पहला फोन है जो  Android 8.1  ओ...

HMD ग्लोबल ने नोकिया 1 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फरवरी में ही लॉन्च कर दिया था. नोकिया 1 कम्पनी का सबसे पहला फोन है जो Android 8.1 ओरियो ( गो एडिशन) पर चलता है. और यह स्मार्टफोन नोकिया का सबसे सस्ता फोन भी है. क्योंकि इस फोन की कीमत सिर्फ 5,499 रूपये है.

Third party image reference
नोकिया 1 भारत में आने वाला पहला एंड्राइड ओरियो Go Edition फोन है. नोकिया 1 देश के सभी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध भी हो चूका है. यह फोन ब्लू और लाल रंग में आया है. इस फोन को खरीदने पर जियो का कैशबैक ऑफर भी मिल रहा है. जिसमे आपको 2200रु तक का कैशबैक वाउचर का लाभ मिलेगा.
नोकिया 1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
नोकिया के इस स्मार्टफोन में 4.5 इंच की FWVGA आईपीएस डिस्प्ले दी गयी है. यह डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है. फोन में मीडियाटेक का MT673F7M प्रोसेसर है और 1GB रैम के साथ 8GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. एक्सटर्नल माइक्रो एसडी 128GB तक का लगाया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो इसमें 5 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में 2MP का फिक्स्ड फोकस कैमरा दिया हुआ है.
इस स्मार्टफोन में 4G VoLTE की सुविधा, ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी, 3.5mm ऑडियो जैक उपलब्ध है. सेंसर की बात की जाय तो accelerometer, एम्बिएंट लाइट और प्रोक्सिमिटी सेन्सर्स दी हुई है.

Third party image reference
इस नोकिया 1 स्मार्टफोन में 2150mAh की बैटरी है जो 9 घंटे का टॉकटाइम और 15 दिनों को स्टैंडबाई टाइम देगी. फोन की मोटाई 9.5mm है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles