Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

OnePlus 6 की फुल स्पेसिफिकेशन हुई लीक, iPhone X जैसा डिस्प्ले और 6GB रैम होगी- रिपोर्ट

जी हां दोस्तों, वनप्लस 5T के बाद अब वनप्लस 6 जल्द ही आने वाला है. यह फ्लैगशिप फोन मई या जून में लॉन्च हो सकता है. इस फोन की पूरी स्पेसिफिक...

जी हां दोस्तों, वनप्लस 5T के बाद अब वनप्लस 6 जल्द ही आने वाला है. यह फ्लैगशिप फोन मई या जून में लॉन्च हो सकता है. इस फोन की पूरी स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक हो चुकी है तो चलिए आपको इस फोन में क्या क्या फीचर होंगे बता देता हूं.


Third party image reference
दोस्तों, GSMArena के अनुसार वनप्लस 6 में अमोलेड स्क्रीन होगी जिसका साइज़ 6.28 इंच होगा. स्क्रीन का रिजोल्युसन 2280x1080 पिक्सेल होगा. वेबसाइट ने एक स्पेसिफिकेशन शीट पेश की है जिसके मुताबिक वनप्लस 6 को क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर से लैस किया जायेगा जोकि 2.7GHz पर क्लॉकड है. इसमें कोई आश्चर्य वाली बात नहीं है क्योंकि वनप्लस प्रायः क्वालकॉम का लेटेस्ट प्रोसेसर ही इस्तेमाल करता है.

Third party image reference
लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का रियर कैमरा 20MP+16MP का डबल कैमरा होगा और दोनों ही कैमरे का अपर्चर f/1.7 होगा जो वनप्लस 5T के समान है. फ्रंट कैमरे की बात करें तो यह 20 मेगापिक्सेल का होगा।

Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात की जाए तो इसमें 6GB की रैम देखने को मिलेगी जबकि इंटरनल मेमोरी 128GB की हो सकती है। ये फ्लैगशिप फोन एंड्रॉइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर चलेगा। वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक इसमें 3450mAh की बैटरी होगी।
वनप्लस 6 में एप्पल के iphone X के जैसा डिस्प्ले होगा। फोन में सॉफ्टवेयर की मदद से फेस रिकॉग्निशन फीचर भी दिया जाएगा।

ليست هناك تعليقات

Latest Articles