दोस्तों, आज हम आपको शाओमी के रेडमी 5 और रेडमी 4 हैंडसेट में क्या-क्या अंतर है वो बताएँगे. शाओमी ने हाल ही में रेडमी 5 भारत में लॉन्च किया ...
दोस्तों, आज हम आपको शाओमी के रेडमी 5 और रेडमी 4 हैंडसेट में क्या-क्या अंतर है वो बताएँगे. शाओमी ने हाल ही में रेडमी 5 भारत में लॉन्च किया था जो कि रेडमी 4 का सक्सेसर था. अगर आपके पास रेडमी 4 है तो इस नए रेडमी 5 में आपको परफॉरमेंस और डिजाईन में इम्प्रूवमेंट देखने को मिलेगा. तो चलिए देखते हैं कि वास्तव में कितना बेहतर रेडमी 5 और क्या अंतर है इन दोनों स्मार्टफोन में.
Third party image reference
डिजाईन और डिस्प्ले-
सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा बदलाव जो रेडमी 5 में हुआ है वो है हैंडसेट का डिजाईन. रेडमी नोट 5 प्रो और नोट 5 की तरह इसमें भी 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला डिस्प्ले है. इस वजह से रेडमी 5 ज्यादा खुबसूरत और प्रीमियम लगता है.
इसके अलावा रेडमी 5 में मेटलिक यूनीबॉडी डिजाईन दिया गया है और यह ब्लैक, गोल्ड, रोज गोल्ड और लेक ब्लू कलर में आता है. इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर रियर पैनल में है. पॉवर बटन और वॉल्यूम key दाहिने तरफ है. जबकि सिम और मेमोरी कार्ड स्लॉट बायीं तरफ है. फोन में 3.5mm ऑडियो जैक और यूएसबी पोर्ट नीचे की तरफ है. स्पीकर ग्रिल भी चार्जिंग पोर्ट के पास है.
Third party image reference
रेडमी 5 में आपको 5.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 1440x720 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ है. पीछे की तरफ रियर कैमरा LED फ़्लैश, फिंगरप्रिंट सेंसर और मी लोगो के साथ है.
स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
रेडमी 5 में आपको परफॉरमेंस में भी इम्प्रूवमेंट देखें को मिलेगा क्योंकि इसमें 14nm पर बने क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर लगाया गया है जबकि रेडमी 4 में 28nm पर बना चिपसेट था जो कि ज्यादा पावरफुल नहीं था. रेडमी 5 में लगा ये ओक्टा कोर प्रोसेसर है जो 1.8GHz पर क्लौक्ड है. इस चिपसेट में adreno 506 जीपीयु है और इसकी वजह से ग्राफ़िक परफॉरमेंस में सुधार देखने को मिलता है.
Third party image reference
यह स्मार्टफोन तीन स्टोरेज आप्शन में आता है- 2GB रैम वेरिएंट 16GB स्टोरेज के साथ, 3GB रैम वेरिएंट 32GB स्टोरेज के साथ और 4GB रैम वेरिएंट 64GB स्टोरेज के साथ आता है. यह फोन एंड्राइड 7.0 nougat पर चलता है हालाँकि टॉप में MIUI 9 का यूजर इंटरफ़ेस है. इसमें 3300mAh की बैटरी है जो कि रेडमी 4 से काफी कम है क्योंकि उसमें हमें 4100mAh की बैटरी देखने को मिली थी.
Third party image reference
लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी की रेडमी 5 का बैटरी ज्यादा लम्बा चलने वाला है क्योंकि इसमें अपडेटेड प्रोसेसर है यूजर इंटरफ़ेस भी दमदार है. रेडमी 5 में 12MP का रियर कैमरा सेटअप है. प्राइमरी सेंसर में 1.25 माइक्रोन पिक्सेल साइज़ है, इस वजह से ज्यादा चमकदार पिक्चर इसके कैमरे से आयेगा.
फ्रंट कैमरा में 5 मेगापिक्सेल का सेंसर दिया गया है. ये कैमरा 1080p विडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है. इस फ्रंट कैमरे के साथ सेल्फी फ़्लैश भी दिया है. जबकि रेडमी 4 में सेल्फी फ़्लैश नहीं है.
Third party image reference
रेडमी 5 की कीमत-
रेडमी 5 की कीमत 7,999 रूपये से शुरू होती है. लेटेस्ट डिस्प्ले डिजाईन और परफॉरमेंस के हिसाब से ये एक किफायती फोन साबित होता है. 7,999रु में आप रेडमी 5 का 2GB वेरिएंट खरीद सकते हैं. 3GB रैम वेरिएंट के लिए आपको 8,999रु खर्च करने पड़ेंगे और 4GB वारेंट की कीमत है 10,999 रूपये.
आज के समय में रेडमी 4 लेना समझदारी वाली बात नहीं होगी क्योंकि उतनी ही कीमत में आपको लेटेस्ट रेडमी 5 बेहतरीन परफॉरमेंस और डिजाईन के साथ मिल रहा है.


ليست هناك تعليقات