Third party image reference जियोनी ने गुरुवार, 26 अप्रैल को काफी लम्बे समय के बाद कोई नया प्रोडक्ट पेश किया है. जी हां, कम्पनी ने आज भा...
Third party image reference
जियोनी ने गुरुवार, 26 अप्रैल को काफी लम्बे समय के बाद कोई नया प्रोडक्ट पेश किया है. जी हां, कम्पनी ने आज भारतीय मार्केट में एक नहीं दो-दो स्मार्टफोन लॉन्च किये हैं. इन दोनों स्मार्टफोन का नाम Gionee S11 Lite और Gionee F205 है. दोनों ही फोन्स की कीमत काफी आकर्षक रखी गयी है और ये सिर्फ ऑफलाइन स्टोर्स से ही ख़रीदे जा सकेंगे.
Third party image reference
जियोनी ने F205 की कीमत सिर्फ 8,999 रूपये रखी है जो सीधे तौर पर शाओमी के रेडमी 5 को टक्कर देगा. जबकि जियोनी S11 लाइट की कीमत 13,999 रूपये है और ये स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 को चुनौती दे सकता है.
Gionee S11 Lite का Specifications-
कम्पनी ने इस फोन में 5.7 इंच का एचडी+ फुलव्यू डिस्प्ले 282ppi पिक्सेल डेंसिटी के साथ दिया है. फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर लगा हुआ है. जियोनी के इस स्मार्टफोन में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है.
Third party image reference
इस फोन में माइक्रो एसडी स्लॉट भी है और आप इसमें माइक्रो एसडी लगा सकते हैं. फोन एंड्राइड nougat पर बेस्ड Amigo ओएस 5.0 पर चलता है. फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर बैक साइड में सेटअप है.
फोटोग्राफी के लिए जियोनी के इस फोन में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा f/2.2 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. सेल्फी लवर्स के लिए फोन में फ्रंट कैमरा 16MP का दिया गया है. बैटरी 3030mAh की है. इस फोन को ब्लू, काला और गोल्ड रंग में ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
Gionee F205 का Specifications-
जियोनी के इस बजट रेंज के स्मार्टफोन की बात करें तो इसमें आपको 5.45 इंच का फुल व्यू डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्युसन में मिलता है. इस फोन को मीडियाटेक के MT6739 प्रोसेसर से लैस किया गया है.
Third party image reference
रैम और स्टोरेज की बात करें तो यह फोन 2GB की रैम और 16GB की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आया है. फोन में रियर कैमरा 8MP का दिया गया है और फ्रंट कैमरा 5MP का है.
जियोनी का ये फोन भी एंड्राइड nougat पर बेस्ड एमिगो 5.0 ओएस पर चलता है. इस फोन में 2670mAh की बैटरी दी गयी है.
Third party image reference

No comments