दोस्तों, सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले एक दो महीने से चर्चा हो रही है. सैमसंग गैलेक्सी A6 और गैलेक्सी A6+ को हाल ही ...
दोस्तों, सैमसंग के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में पिछले एक दो महीने से चर्चा हो रही है. सैमसंग गैलेक्सी A6 और गैलेक्सी A6+ को हाल ही में कम्पनी के ऑफिसियल सपोर्ट वेबसाइट पर देखा गया था. हालाँकि इन दो मिड रेंज स्मार्टफोन की ज्यादा डिटेल सामने नहीं आयी है. लेकिन फोन के कुछ इम्पोर्टेन्ट फीचर्स का खुलासा हो गया है.
Third party image reference
लीक के अनुसार गैलेक्सी A6 में 5.6 इंच का फुल एचडी+ अमोलेड डिस्प्ले होगा जैसा कि हमें गैलेक्सी A8 में देखने को मिला था. जबकि गैलेक्सी A6+ में 6 इंच का डिस्प्ले हो सकता है जो हमें A8+ में मिला था.
Third party image reference
ये दोनों ही फोन्स इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आएंगे और स्क्रीन का रिजोल्युसन 1080x2220 पिक्सेल्स होगा. इसके अलावा इन स्मार्टफोन के प्रोसेसर के बारे में भी जानकारी सामने आयी है. सैमसंग गैलेक्सी A6 को कम्पनी के अपने प्रोसेसर Exynos 7870 से लैस किया जायेगा. जिसके साथ 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी दी जाएगी.
Third party image reference
वहीँ गैलेक्सी A6+ को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 450 SoC से powered किया जायेगा. इस फोन में 4GB की रैम के साथ 32GB की ही स्टोरेज दी जाएगी. वैसे ये जानकारी पक्की नहीं है क्योंकि ये कोई ऑफिसियल सोर्स से नहीं आयी है.


ليست هناك تعليقات