Third party image reference दोस्तों, क्या आप एक 4G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट भी केवल 5000 रूपये है और आप इससे ज्यादा पै...
Third party image reference
दोस्तों, क्या आप एक 4G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं और आपका बजट भी केवल 5000 रूपये है और आप इससे ज्यादा पैसा स्मार्टफोन खरीदने में नहीं लगा सकते हैं. तो कोई बात नहीं. आज मार्केट में इस रेंज के कई स्मार्टफोन 4G VoLTE सपोर्ट के साथ उपलब्ध हैं.
Third party image reference
पांच हजार के फोन में अब तो बढिया क्वालिटी के कैमरे और डिस्प्ले भी दिए जाने लगे हैं. लेकिन मार्केट में इस केटेगरी के फोन की भरमार है. और ऐसे में कौन सा फोन लिया जाए समझ नहीं आता. इसलिए आज हमें आपके लिए 5000 रूपये के अन्दर मिलने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन को चुन कर लाया हूं जिसे आप बिना किसी संकोच के ले सकते हैं.
- Asus Zenfone Go 5
Third party image reference
सबसे पहला फोन है आसुस का जेनफोन गो 5. ये स्मार्टफोन 4.5 इंच की एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. इस फोन में 5MP का प्राइमरी कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है और फ्रंट में भी एक कैमरा मिलता है जो 3MP का है. फोन में 1GB की रैम मिलती है और स्टोरेज 8GB दी गयी है. प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 200 लगा हुआ है. आसुस जेनफोन गो 5 में आपको 2070mAh की बैटरी दी गयी है. इस फोन को आप अमेज़न पर खरीद सकते हैं.
- लावा P7
Third party image reference
लावा पी7 भी एक बेहतरीन बजट स्मार्टफोन है. दिखने में यह फोन काफी आकर्षक लगता है. इस फोन में 5 इंच की डिस्प्ले एचडी रिजोल्युसन में मिलती है, और सबसे खास बात इसके डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी मिलता है.
Third party image reference
फोन को मीडियाटेक के 1.2GHz वाले प्रोसेसर से लैस किया गया है. लावा पी7 में भी आपको 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. हालाँकि माइक्रो एसडी लगाकर स्टोरेज को बढाया जा सकता है. कैमरे की बात करें तो इसमें 5MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. इस फोन में 2000mAh की बैटरी दी गयी है.
- Xolo Era 4G
Third party image reference
यह फोन Xolo कम्पनी की है. 5000रु की रेंज में इस कम्पनी का ये फोन एक बेहतरीन आप्शन है. इस फोन में आपको Spreadtrum का प्रोसेसर मिलता है जो इस रेंज के फोन के लिए अच्छा होता है. इस स्मार्टफोन में 1GB रैम के साथ 8GB स्टोरेज मिलती है.
Third party image reference
फोन में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले दिया गया है. रियर में 5MP का कैमरा LED फ़्लैश के साथ है और फ्रंट में भी एक कैमरा दिया गया है जो 2MP का है. Xolo के इस फोन में 2500mAh की बैटरी मिलती है जो कि बढ़िया बैकअप देती है.
लेनोवो A2010
Third party image reference
हमारा अगला फोन है लेनोवो का A2010. लेनोवो भी बजट सेगमेंट में अच्छे फोन्स लॉन्च करती है और ये फोन भी आपके लिए बेस्ट चॉइस हो सकता है. इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो डुअल सिम वाले इस फोन में 4.5 इंच की डिस्प्ले के साथ 1GB की रैम और 8GB की इनबिल्ट स्टोरेज मिलती है.
फोन में 2000mAh की बैटरी दी हुई है. लेनोवो के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक का MT673m प्रोसेसर लगा हुआ है. फोन के कैमरे की बात करें तो रियर में 5MP का और फ्रंट में 2MP का कैमरा मिलता है.
Micromax कैनवास स्पार्क 3
Third party image reference
इस रेंज का पांचवा और अंतिम फोन है Micromax का कैनवास स्पार्क 3. एक समय ये कम्पनी इंडिया की नंबर वन कम्पनी हुआ करती थी. इस फोन में आपको सबसे बड़ी डिस्प्ले मिलती है. इसमें आपको 5.5 इंच का एचडी डिस्प्ले 720p रिजोल्युसन में मिलता है.
Third party image reference
फोन में 1GB रैम है और 8GB की इंटरनल मेमोरी है. इस फोन की स्प्रेडट्रम SC7731 प्रोसेसर से लैस किया गया है. माइक्रोमैक्स के इस स्मार्टफोन में कैमरा भी बढ़िया मिलता है. इस फोन का रियर कैमरा 8MP का है. जबकि फ्रंट कैमरा 5MP का है. ये फोन बाजार में और ऑनलाइन दोनों जगह से आसानी से मिल जायेंगे.
Third party image reference
दोस्तों, इनमें से आपको कौन सा स्मार्टफोन पसंद आया! कमेन्ट करके जरुर बताएं.


ليست هناك تعليقات