Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

जियो Vs एयरटेल- 500रु की रेंज में किसका प्लान है सस्ता और किफायती!

Third party image reference दोस्तों, आप जानते ही हैं कि भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में ऑपरेटर्स के बीच टैरिफ वॉर चल ही रहा है. हर हफ्ते क...


Third party image reference
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि भारतीय टेलिकॉम इंडस्ट्री में ऑपरेटर्स के बीच टैरिफ वॉर चल ही रहा है. हर हफ्ते कोई न कोई कम्पनी अपना नया प्लान पेश कर देती है. ऐसे में यूजर्स भी असमंजस की स्थिति में पड़ जाते हैं कि कौन सा प्लान लिया जाए. क्योंकि ये ऑपरेटर्स अपने प्लान में फेर-बदल करते रहते हैं और कभी नए प्लान्स पेश कर देती है. ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं. इसलिए आज फिर से मैंने आपके लिए दो कम्पनियों का 500 रूपये की रेंज का प्लान लेकर आया हूँ जिसकी हम तुलना करेंगे और मालूम करेंगे की किसका प्लान बेहतरीन है, सस्ता है और किफायती भी है.

Third party image reference
आज हम तुलना करने वाले हैं एयरटेल के 509रु प्लान और जियो के 498रु की. सबसे पहले आपको बता दूँ की ये दोनों ही प्लान्स प्रीपेड प्लान हैं और प्रीपेड यूजर्स के लिए हैं. अब चलिए इन दोनों प्लान्स में मिलने वाले बेनेफिट्स के बारे में जानते हैं.
एयरटेल के 509रु प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ-

Third party image reference
एयरटेल के 509रु प्लान में आपको डेली 1.4GB डेटा मिलता है. ये 4G डेटा है लेकिन इसे आप अपने 3G डिवाईस में भी यूज कर सकते हैं. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी फ्री करने को दी जाती है. इसके साथ हर रोज 100 SMS भी भेजने के लिए मिलता है. इतना सबकुछ पुरे 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलता है.
जियो के 498रु प्लान में मिलने वाली सुविधाएँ-

Third party image reference
अब जियो के 498रु के प्लान की बात करें तो इसमें जियो के ग्राहकों को हर रोज 2GB डेटा मिलता है. डेली डाटा ख़त्म हो जाने के बाद भी 64kbps की स्पीड से इन्टरनेट सेवा मिलती रहती है. जियो के सभी प्लान्स की तरह इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. जियो ने तो कहा भी है कि वो सिर्फ डेटा का पैसा लेती है, कॉलिंग तो फ्री ही रहती है. इस 498 प्लान में डेली 100 SMS भी मिलता है. प्लान की वैलिडिटी की बात करें तो जियो के इस प्लान में 91 दिन की वैलिडिटी मिलती है.
निष्कर्ष- सस्ता और किफायती प्लान किसका!

Third party image reference
दोस्तों, एयरटेल के 509रु प्लान में 1.4GB डेली के हिसाब से कुल 126GB डेटा का लाभ मिलता है वहीँ जियो के 498 प्लान में रोज के 2GB के हिसाब से 91 दिनों में टोटल 182GB डेटा मिलता है. अब तो आप भी समझ गए होंगे की किसका प्लान है बढ़िया, सस्ता और किफायती. जी हाँ, जियो का 498रु वाला प्लान 500 रूपये की रेंज में सबसे बेस्ट है.
आपको सबसे बढ़िया किस कम्पनी का प्लान लगता है और अभी आप किस ऑपरेटर का प्लान इतेमाल कर रहे हैं! कमेन्ट करके जरुर बताएं.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles