दोस्तों, आज हम शाओमी के जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वो है रेडमी 4. यह फोन बजट रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है. इस...
दोस्तों, आज हम शाओमी के जिस स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं वो है रेडमी 4. यह फोन बजट रेंज में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है. इस फोन को लॉन्च हुए 1 साल हो चुके हैं. फिर भी ये आज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है. क्योंकि शाओमी के इस फोन का बैटरी बैकअप लाजवाब है.
Third party image reference
रेडमी 4 में लगा हुआ 4100mAh का बैटरी बहुत ही कमाल का बैटरी बैकअप देता है. और पॉवर इफ़िसिएन्ट प्रोसेसर होने की वजह से भी इसकी बैटरी दो दिनों तक चलती है.
इस फोन में आपको 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले मिलता है जिसपर कोर्निंग गोरिला ग्लास का प्रोटेक्शन भी लगा है. रेडमी 4 में हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट दिया गया है. जिसमें आप 2 सिम या 1 सिम और एक माइक्रो एसडी लगा सकते हैं.
Third party image reference
इस फोन में क्वालकॉम का ओक्टा-कोर प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 435 लगा हुआ है. फोन एंड्राइड nougat पर आधारित MIUI 9.1 पर चलता है. शाओमी रेडमी 4 में 2GB रैम और 16GB की स्टोरेज मिलती है. फोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है जो रियर पैनल में है.
Third party image reference
कैमरे की बात करें तो रेडमी 4 में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट में 5MP का कैमरा दिया गया है. फोन में accelerometer, प्रोक्सिमिटी, gyro और कंपास जैसे जरुरी सेन्सर्स दिए गए हैं.
Third party image reference
बैटरी के बारे में तो आपको बता ही दिया हूं की इसमें 4100mAh की बैटरी है जो 36 घंटे का टॉकटाइम देती है और नार्मल यूज करने पर आपके फोन का बैटरी दो दिनों तक आसानी से चल जायेगा.
वैसे इस फोन तीन वेरिएंट मौजूद है लेकिन 6,999रु की मामूली सी कीमत में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज वाला रेडमी 4 आपके लिए ठीक रहेगा. पर अगर आपको 3GB रैम वाला पसंद है तो आपको 8,499रु खर्च करने पड़ेंगे.
Third party image reference
ये शाओमी का फोन अब स्टॉक में भी रहता है और इसे आप बिना किसी जल्दबाजी के खरीद सकते हैं. यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर में आपको अमेज़न और मी के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी मिल जायेगा.


ليست هناك تعليقات