Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

Oppo ने लॉन्च किया 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ दमदार स्मार्टफोन!

Third party image reference जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज एक नया स्मार्टफोन ओप्पो A83 (2018) लॉन्च कर दिया ...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, चाईनीज स्मार्टफोन मेकर कम्पनी ओप्पो ने आज एक नया स्मार्टफोन ओप्पो A83 (2018) लॉन्च कर दिया है. ये नया फोन इसी साल जनवरी में लॉन्च हुए A83 का अपग्रेडेड वर्जन है जिसकी कीमत 13,990 रु थी. और ये जो नया ओप्पो A83 (2018) लॉन्च हुआ है इसकी कीमत 15,990 रूपये रखी गयी है.

Third party image reference
पिछले वेरिएंट के मुकाबले ओप्पो ने इस फोन में ज्यादा रैम और स्टोरेज दी है. और बाकी सारे फीचर और स्पेसिफिकेशन एक समान ही हैं. यह स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड और लाल कलर में उपलब्ध होगा.
ओप्पो A83 (2018) का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
ओप्पो के इस फोन में डुअल नैनो सिम लगता है और यह एंड्राइड के nougat 7.1 ओएस पर आधारित कलर ओएस 3.2 पर चलता है. फोन में 5.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है. इस फोन को मीडियाटेक के MT6737T प्रोसेसर से लैस किया गया है जो 2.5GHz पर क्लोक्ड है.
फोन में 4GB की रैम के साथ 64GB का इंटरनल मेमोरी दिया गया है जबकि पुराने वाले ओप्पो A83 में सिर्फ 3GB की ही रैम थी और स्टोरेज 32GB दी गयी थी.

Third party image reference
कैमरे की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में 13MP का रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है और फ्रंट में सेल्फी कैमरा 8MP का दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में ब्लूटूथ, wifi, जीपीएस, यूएसबी पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक है. और इसके साथ यह फोन फेसिअल रिकग्निशन फीचर के साथ भी है.

Third party image reference
फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर तो नहीं है लेकिन accelerometer, प्रोक्सिमिटी और एम्बिएंट लाइट सेंसर है. ओप्पो ने इस स्मार्टफोन में 3180mAh की बैटरी दी है. ओप्पो A83 (2018) का वजन सिर्फ 143 ग्राम है और थिकनेस की बात करें तो वो महज 7.7mm मोटा है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles