दोस्तों, आप जानते ही हैं कि आज सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने यूजर्स के लिए ज्यादा डेटा वाला प्लान सस्ते और किफायती दामों में देने की कोशिश कर...
दोस्तों, आप जानते ही हैं कि आज सभी टेलिकॉम कम्पनियां अपने यूजर्स के लिए ज्यादा डेटा वाला प्लान सस्ते और किफायती दामों में देने की कोशिश कर रही है. रिलायंस जियो और एयरटेल तो एक दुसरे से आगे बढ़ने के लिए प्लान पर प्लान लॉन्च करती रहती है. आज हम जियो और एयरटेल के ही उस प्लान की तुलना करेंगे जिसमें हर रोज 3GB डेटा दिया जाता है. और तुलना करके आपको बताएँगे कि किसका प्लान आपके लिए सस्ता और किफायती रहेगा.
Third party image reference
जियो का प्रतिदिन 3GB डेटा प्लान-
रिलायंस जियो का डेली 3GB डेटा प्लान 299 रूपये का आता है. इस प्लान में हर रोज 3GB हाई स्पीड डेटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स मिलता है. साथ ही डेली 100 SMS भी जियो के इस प्लान में मिलता है. प्लान की वैलिडिटी पुरे 28 दिनों तक रहती है.
Third party image reference
एयरटेल का प्रतिदिन 3GB डेटा प्लान-
एयरटेल अपने 349 रूपये के प्रीपेड प्लान में हर रोज 3GB डेटा देता है. इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होती है. यानी कुल 84GB डेटा का लाभ एयरटेल के इस पैक में मिलता है. इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग पुरे देश भर में करने को मिलता है. और हर रोज 100 SMS भी दिया जाता है.
Third party image reference
किसका है सबसे सस्ता और किफायती प्लान!
अब तो शायद आपको भी मालूम चल गया होगा कि किसका प्लान फायदेमंद है. जी हां जियो का 3GB डेटा प्लान सबसे बेस्ट है. क्योंकि जियो में हमें 299 रूपये में ही डेली 3GB डेटा मिल जाता है जबकि एयरटेल में इतने ही बेनेफिट्स के लिए 349 रूपये खर्च करने पड़ जाते हैं.


No comments