लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने आज चीन में एक मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस फोन का नाम है मोटो 1s और इसे फ़िलहाल चीन में ...
लेनोवो की स्वामित्व वाली कम्पनी मोटोरोला ने आज चीन में एक मिड रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया. इस फोन का नाम है मोटो 1s और इसे फ़िलहाल चीन में उतारा गया है. यह दिखने में बिलकुल मोटो G6 की तरह है जो पिछले ही महीने अप्रैल में लॉन्च हुआ था.
Third party image reference
मोटो 1s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कम्पनी ने इस फोन में 5.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो के साथ दिया है. इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट है और यह एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर चलता है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर से लैस किया गया है जोकि 1.8GHz पर क्लौक्ड है और ये एक ओक्टा कोर प्रोसेसर है. मोटो 1s में 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज दी गयी है. इस फोन में 128GB तक की एक्सटर्नल माइक्रो एसडी लगायी जा सकती है.
कैमरे की बात करें तो इस फोन में आपको 12MP और 5MP का डुअल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में सेल्फी कैमरा 16MP का दिया गया है और इस फ्रंट कैमरे में भी फ़्लैश लाइट है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
मोटो के इस स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है जो फोन के फ्रंट में मौजूद है. अन्य सेन्सर्स की बात करें तो इसमें accelerometer, प्रोक्सिमिटी, कंपास, एम्बिएंट लाइट और gyro सेंसर हैं. इस फोन में 3000mAh की बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 168 ग्राम है और थिकनेस 8.3mm है.
Copyright Holder: Teknikal Raman
मोटो 1s विक्टोरिया ब्लू और Charlotte पाउडर कलर वेरिएंट में लॉन्च हुआ है. कीमत की बात करें तो इसकी कीमत चीन में CNY 1499 रखी गयी है यानी लगभग 15,900 रूपये.
चीन में यह फोन लेनोवो के ऑनलाइन शॉप और मोटोरोला स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो चूका है. और भारत में इसे कब और कितनी कीमत में लॉन्च किया जायेगा, इसके बारे में अभी कोई खबर नहीं है.


No comments