जी हां दोस्तों, सैमसंग गैलेक्सी J6 को इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगा. और ये फोन J सीरीज में आने वाला पहला फोन होगा जिसमें गैलेक्सी S...
जी हां दोस्तों, सैमसंग गैलेक्सी J6 को इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ लॉन्च करेगा. और ये फोन J सीरीज में आने वाला पहला फोन होगा जिसमें गैलेक्सी S, गैलेक्सी नोट और A सीरीज की तरह इनफिनिटी डिस्प्ले दिया जायेगा.
Third party image reference
आपको याद हो तो कुछ महीने पहले गैलेक्सी A8+ लॉन्च हुआ था, जिसमें फ्लैट इनफिनिटी डिस्प्ले डिज़ाइन था. कुछ इसी तरह का डिस्प्ले हमें गैलेक्सी J6 में देखने को मिलेगा. इफिनिटी डिस्प्ले में सैमसंग पतले बेजेल्स के साथ लम्बा स्क्रीन देता है और फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में सेट किया जाता है.
Third party image reference
गैलेक्सी J6 का बॉडी मेटल से बना होगा, हालाँकि इसका बैक प्लास्टिक से ही बना हो और इसे रिमूव नहीं किया जा सकेगा क्योंकि इसमें नॉन-रिमूवेबल बैटरी लगायी जाएगी. इस फोन में 5.6 इंच का फुल एचडी सुपर अमोलेड डिस्प्ले होने का अनुमान है.
Third party image reference
फोन को Exynos 7870 प्रोसेसर से powered किया जा सकता है और इसमें 3/4GB की रैम दी जा सकती है. इस फोन के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी होगी और एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी लगाया जा सकेगा.
Third party image reference
कैमरा की बात करें तो इसका रियर कैमरा 13MP का होगा और फ्रंट कैमरा 8MP का LED फ़्लैश के साथ हो सकता है. बैटरी 3000mAh की हो सकती है और यह एंड्राइड के लैटेस्ट ओएस ओरियो 8.0 पर काम करेगा. सैमसंग इस फोन को लॉन्च करके शाओमी जैसी मशहूर हो चुकी कम्पनियों से मुकाबला करेगा.


No comments