Third party image reference चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने हाल ही दो नए फोन लॉन्च किये थे, जिसका नाम ओप्पो FIND X और ओप्पो A3s था. ओ...
Third party image reference
चीन की स्मार्टफोन कम्पनी ओप्पो ने हाल ही दो नए फोन लॉन्च किये थे, जिसका नाम ओप्पो FIND X और ओप्पो A3s था. ओप्पो Find X कम्पनी का अबतक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है. यह फोन मोतोराईज्ड पॉप अप कैमरा से लैस है. अब खबर मिली है कि ओप्पो एक और स्मार्टफोन ओप्पो R17 पर काम कर रही है और इसे इसी साल चीन में लॉन्च किया जायेगा. इस फोन में 10GB रैम दिए जाने की भी खबर मिली है. अगर ऐसा होता है तो 10GB रैम के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन यही होगा.
Third party image reference
ओप्पो का R सीरीज का फोन मिड रेंज सेगमेंट में आता है. कम्पनी ने R15 साल के शुरुआत में लॉन्च किया था. ओप्पो R17 इसका सक्सेसर होगा. इस नए स्मार्टफोन के बारे में कोई खास जानकारी फ़िलहाल उपलब्ध नहीं हुई है. ओप्पो R15 अप्रैल में 6.28 इंच सुपर अमोलेड डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था. इस डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी थी.
Third party image reference
ओप्पो के R15 स्मार्टफोन को मीडियाटेक MT6771 हिलियो P60 प्रोसेसर से लैस किया गया था. इसके साथ 4GB/6GB रैम और 128GB इंटरनल मेमोरी दी गयी थी. और 256GB की माइक्रो एसडी भी लगाने की फैसिलिटी भी दी गयी. ओप्पो R17 के लीक्ड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन फ़िलहाल नहीं आये हैं. लेकिन धीरे-धीरे इस स्मार्टफोन के फीचर्स पता चल जायेंगे.


ليست هناك تعليقات