Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग के इस फोन में है 16MP+8MP का Dual Selfie कैमरा और 6GB रैम ! जानिए कीमत और फीचर्स

Third party image reference दोस्तों, सैमसंग एक ऐसी मोबाइल फोन कम्पनी है जिसपर आज भी भारतीय लोगों को काफी भरोसा है और बिना किसी डर या सं...


Third party image reference
दोस्तों, सैमसंग एक ऐसी मोबाइल फोन कम्पनी है जिसपर आज भी भारतीय लोगों को काफी भरोसा है और बिना किसी डर या संकोच के इस ब्रांड का स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान भी लेते हैं. आज हम सैमसंग के एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपक डुअल सेल्फी कैमरा मिलता है, अगर आपको सैमसंग का ही जबरदस्त सेल्फी कैमरा के साथ दमदार परफॉरमेंस वाला फोन लेना चाहते हैं तो आप इस फोन को चुन सकते हैं.

सैमसंग गैलेक्सी A8 प्लस-


Third party image reference
सैमसंग का ये डुअल सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन है Galaxy A8+ जिसे सैमसंग ने दिसंबर 2017 में लॉन्च किया था. यह फोन 6 इंच की सुपर AMOLED फुल एचडी डिस्प्ले के साथ आता है. डिस्प्ले का aspect रेश्यो 18.5:9 है जिसे इनफिनिटी डिस्प्ले कहा जाता है. इस फोन के डिस्प्ले पर कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

Third party image reference
यह स्मार्टफोन डुअल नैनो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के nougat ओएस पर चलता है. फोन का बैक पैनल भी कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है. इस फोन को Exynos 7885 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है जो सैमसंग का खुद का प्रोसेसर है. यह फोन ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी सपोर्ट करता है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो गैलेक्सी A8 प्लस में आपको 6GB की रैम के साथ 64GB की इंटरनल मेमोरी मिल जाती है. इस फोन में आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का लगा सकते हैं. सैमसंग का ये फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस है जोकि फोन के रियर साइड में सेटअप किया हुआ है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इस स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सेल का रियर कैमरा f/1.7 अपर्चर साइज़ और LED फ़्लैश के साथ मिलता है. वहीँ फ्रंट में 16MP और 8MP का डुअल सेल्फी कैमरा दिया गया है जो काफी लाजवाब सेल्फी लेता है और विडियो रिकॉर्डिंग भी शानदार करता है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. इसमें बैटरी 3500mAh की लगी है. सैमसंग गैलेक्सी A8 प्लस का वजन 191 ग्राम है और थिकनेस 8.3mm है.

सैमसंग गैलेक्सी A8 प्लस की कीमत- 29,990 रूपये है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles