भारत संचार निगम लिमिटड यानी बीएसएनएल ने एक नया बेसिक प्रीपेड टैरिफ प्लान महज 75 रूपये में लॉन्च किया है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के ...
भारत संचार निगम लिमिटड यानी बीएसएनएल ने एक नया बेसिक प्रीपेड टैरिफ प्लान महज 75 रूपये में लॉन्च किया है. इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ इन्टरनेट डेटा और SMS की सुविधा भी दी जाएगी.
Third party image reference
बीएसएनएल के इस प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी बिलकुल फ्री और अनलिमिटेड करने को मिलेगा. हालाँकि दिल्ली और मुंबई सर्किल में मुफ्त कॉलिंग की सुविधा नहीं मिल पायेगी. कॉलिंग के साथ ही कुल 10GB 2G/3G डेटा का फायदा दिया जा रहा है. इसके अलावा 500 SMS भी मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 15 दिनों तक रहेगी.
Third party image reference
बीएसएनएल ने यह 75 रूपये का किफायती प्लान फ़िलहाल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल में ही लॉन्च किया है. अन्य सर्किल में BSNL इस प्लान को लॉन्च करेगा या नहीं इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है.


ليست هناك تعليقات