Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

सैमसंग Galaxy Note 9 की कीमत और कलर वेरिएंट का हुआ खुलासा

Third party image reference दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी सैमसंग 9 अगस्त को अपना प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 ...


Third party image reference
दोस्तों, साउथ कोरियाई स्मार्टफोन निर्माता कम्पनी सैमसंग 9 अगस्त को अपना प्रीमियम स्मार्टफोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च करेगा. लेकिन इस फोन की कीमत और कलर वेरिएंट का खुलासा अभी ही हो चूका है. जाने-माने टिपस्टर इवान ब्लास के मुताबिक यह फोन ब्लू, काला और भूरा रंग में आएगा. काला और भूरा वेरिएंट सेम कलर के S पेन के साथ होगा जबकि ब्लू वेरिएंट में गोल्ड कलर का एस पेन दिया जायेगा.

Third party image reference
इवान ब्लास ने ट्विटर पर इमेज रेंडर भी शेयर किया है जहाँ सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के तीनों ही कलर वेरिएंट को साइड-बाय-साइड देखा जा सकता है. सैमसंग की तरफ से इस फोन के ब्लू वेरिएंट के खरीदने पर फ्री में गियर वाच S3 स्मार्टवाच दिया जा सकता है जो नोट 9 के साथ ही लॉन्च किया जा सकता है. वहीँ ब्लैक वेरिएंट के साथ फ्री वायरलेस चार्जर और ब्राउन वेरिएंट के साथ फ्री गियर आइकॉन X वायरलेस इयरबड मिल सकता है.

Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 की कीमत-
सैमसंग के इस फ्लैगशिप फोन की कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 70,000 हजार से 75,000 रूपये के बीच हो सकती है. इस फोन के लॉन्च होने के बाद इसकी प्री-बुकिंग 19 अगस्त से शुरू हो जाएगी. हालाँकि इंडिया में ग्लोबल लॉन्च के एक सप्ताह बाद यह फोन लॉन्च होगा. और यहाँ इसकी बिक्री सितम्बर में शुरू हो जाएगी.

Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 के स्पेसिफिकेशन ( संभावित )
पिछले रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक इस स्मार्टफोन में 6.3 इंच का सुपर अमोलेड एज-टु-एज डिस्प्ले 19.2:9 एस्पेक्ट रेश्यो में होगा. इसका डिज़ाइन लगभग नोट 8 के जैसा ही रहेगा. हालाँकि कैमरा नया होगा और फिंगरप्रिंट सेंसर रियर कैमरा के नीचे सेटअप किया होगा.

Third party image reference
इस फोन में 12MP+12MP का डुअल रियर कैमरा डुअल पिक्सेल टेक्नोलॉजी के साथ होगा जबकि फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. फोन में प्रोसेसर क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 लगा होगा हालाँकि भारत में इस फोन को सैमसंग अपने खुद के प्रोसेसर Exynoss 9810 के साथ लॉन्च करेगा.
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 में रैम 6GB की दी जाएगी और इंटरनल मेमोरी 512GB टॉप-एंड मॉडल में होगी. फोन में बैटरी 4000mAh लगी होगी.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles