दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने 9 अगस्त को अपना फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च किया था. ये फो...
दोस्तों, जैसा कि आप जानते हैं कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने 9 अगस्त को अपना फ्लैगशिप फोन गैलेक्सी नोट 9 लॉन्च किया था. ये फोन इंडिया में भी प्री-बुकिंग के लिए उपलब्ध हो गया है. भारत में इसकी कीमत कितनी होगी, वो भी पता चल गया है.
Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ और दूसरा 8GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ है. 6GB रैम वाले की कीमत 67,900 रूपये है जबकि 8GB रैम वाले की कीमत 84,900 रूपये रखी गयी है. इस फोन के साथ भारती एयरटेल एक जबरदस्त ऑफर दे रहा है. एयरटेल ऑनलाइन स्टोर से इस फोन को सिर्फ 7,900 रूपये में पाया जा सकता है.
Third party image reference
भारती एयरटेल जोकि देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी है उसने घोषणा की है कि वो सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 के 6GB रैम वेरिएंट को मात्र 7,900 रूपये में ग्राहकों को उपलब्ध कराएगी. कस्टमर एयरटेल के ऑनलाइन स्टोर पर जाकर इस फोन को प्री-आर्डर कर सकते हैं. एयरटेल स्टोर से आर्डर करने पर ग्राहकों को गियर सपोर्ट वाच भी मुफ्त मिलेगा, जिसके लिए सैमसंग के वेबसाइट पर जाना होगा.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 7,900 रूपये में लेने के बाद यूजर्स को हर महीने 2,999 रूपये की EMI टोटल 24 महीने तक देनी होगी. एयरटेल इसके साथ पोस्टपेड प्लान भी हर महीने देगा, जिसमें 100GB डेटा, अनलिमिटेड वॉईस कॉलिंग और 100 SMS डेली मिलेगा. इतना ही नहीं ग्राहकों को पूरे एक साल की अमेज़न प्राइम मेम्बरशिप और एक साल तक एयरटेल टीवी और Wynk म्यूजिक की सब्सक्रिप्शन बिलकुल फ्री मिलेगी.
Third party image reference
Samsung Galaxy Note 9 specifications-
सैमसंग के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 6.4 इंच का क्वैड एचडी+ Super AMOLED इनफिनिटी डिस्प्ले 18.5:9 एस्पेक्ट रेश्यो में और पिक्सेल डेंसिटी 516 पिक्सेल्स पर इंच के साथ दिया गया है. यह फोन सिंगल और डुअल सिम स्लॉट ऑप्शन में मिलेगा. डुअल स्लॉट हाइब्रिड कॉन्फ़िगरेशन में है.
Third party image reference
गैलेक्सी नोट 9 क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है, भारत में इसे Exynos 9810 चिपसेट के साथ लाया जायेगा. इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. पहला वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है. जबकि इसका हाई-एंड वेरिएंट 8GB रैम और 512GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ है. इस फोन में 512GB की ही माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल की जा सकती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो नोट 9 में आपको डुअल रियर कैमरा डुअल ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ मिलेगा. इसमें 12MP+12MP का रियर कैमरा दिया गया है. फ्रंट में सिंगल 8MP का कैमरा सेटअप है. स्मार्टफोन का फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर कैमरा के नीचे दिया गया है.
Third party image reference
कनेक्टिविटी के लिए गैलेक्सी नोट 9 में डुअल बैंड wifi, ब्लूटूथ v5.0, युएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, जीपीएस आदि दी गयी है. ये फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 पर चलता है. इस फोन में 4000mAh की बड़ी और तगड़ी बैटरी दी गयी है और ये वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फोन का वजन 200 ग्राम है.


No comments