Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

चीन से पहले इंडिया में लॉन्च हुआ था रेडमी का ये तहलका मचा देने वाला स्मार्टफोन !

Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपना एक ऐसा स्मार्टफोन एक-डेढ़ साल पहले लॉन्च किया था. ये फोन अपने देश चीन में लॉन...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी ने अपना एक ऐसा स्मार्टफोन एक-डेढ़ साल पहले लॉन्च किया था. ये फोन अपने देश चीन में लॉन्च करने की बजाय कम्पनी ने सबसे पहले इसे इंडियन मार्केट में उतार दिया था. इस स्मार्टफोन का नाम है रेडमी नोट 4 और इसी फोन ने पुरे इंडियन स्मार्टफोन इंडस्ट्री में तहलका मचाया था. इस फोन को यूजर्स ने इतना पसंद किया कि 2017 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया.

Third party image reference
शाओमी के इस रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में एक से बढ़कर एक दमदार फीचर्स दिए गए हैं. इस स्मार्टफोन में आपको 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 401ppi पिक्सेल डेंसिटी और 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ मिलता है. रेडमी का यह फोन डुअल हाइब्रिड सिम स्लॉट के साथ आता है. जिसमें आप एक समय में दो सिम या एक सिम के साथ एक मेमोरी कार्ड यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
इस स्मार्टफोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह फोन एंड्राइड nougat ओएस पर बेस्ड MIUI पर काम करता है. रैम और स्टोरेज की बात करें तो नोट 4 में आपको 3GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलता है. और इसके दुसरे वेरिएंट में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी मिलती है. इस फोन में 128GB तक का माइक्रो एसडी सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी यानी कैमरा की बात करें तो रेडमी नोट 4 में प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सेल का डुअल कलर LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. सेल्फी प्रेमी के लिए फ्रंट में 5MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. फोन के रियर साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर सेटअप किया हुआ मिलता है. और इस फोन में आपको 4100mAh की तगड़ी बैटरी भी मिलती है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles