Third party image reference दोस्तों, गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन पिक्सेल 3 XL की एक लीक्ड विडियो सामने आयी है, जिससे इस फोन के कई फीचर्स...
Third party image reference
दोस्तों, गूगल के अपकमिंग स्मार्टफोन पिक्सेल 3 XL की एक लीक्ड विडियो सामने आयी है, जिससे इस फोन के कई फीचर्स और स्पेसिफिकेशन पता चली है. उक्रेन के एक टेक ब्लॉगर ने पिक्सेल फोन की विडियो शेयर की थी. विडियो देखने से साफ पता चलता है कि Google पिक्सेल 3 XL में बहुत बड़ी 6.7 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जायेगा.
अगर ऐसा होता है तो स्मार्टफोन मार्केट में सबसे बड़ा डिस्प्ले वाला ये फ़ोन बन जायेगा. अभी सबसे बिग डिस्प्ले वाला फोन हाल ही में लॉन्च हुआ सैमसंग का गैलेक्सी नोट 9 है जिसमें 6,4 इंच का डिस्प्ले दिया गया है.
Third party image reference
गूगल पिक्सेल 3 XL के लीक्ड विडियो में कन्फर्म किया गया है कि इसमें 3430mAh की बैटरी होगी. इसके अलावा इस स्मार्टफोन में सिंगल 12.2MP का रियर कैमरा रहेगा जो काफी आश्चर्यजनक बात है. अब मिड रेंज से लेकर फ्लैगशिप तक सभी फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ रहे हैं, तो google सिंगल कैमरा के साथ क्यों अब भी कोई फोन लॉन्च करने वाली है.
Third party image reference
विडियो में फोन के प्रोसेसर के बारे में कन्फर्म हुआ है कि इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 ओक्टा कोर प्रोसेसर होगा, जिसके साथ 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल स्टोरेज होगी. ये स्मार्टफोन एंड्राइड के लेटेस्ट लॉन्च हुए एंड्राइड पाई 9 पर चलेगा. पिक्सेल 3 XL को गूगल 4 अक्टूबर को लॉन्च करने का प्लान बना रही है. इसके साथ गूगल पिक्सेल 3 भी लॉन्च किया जायेगा.


ليست هناك تعليقات