दोस्तों, शाओमी का पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो अब बिना फ़्लैश सेल के मिलेगा यानी अब यह ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है. यह फोन...
दोस्तों, शाओमी का पॉपुलर मिड रेंज स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 प्रो अब बिना फ़्लैश सेल के मिलेगा यानी अब यह ओपन सेल में उपलब्ध हो गया है. यह फोन स्टॉक में रहेगा और कभी भी ख़रीदा जा सकता है. करीब 6 महीने पहले लॉन्च हुए इस फोन की बिक्री फ़्लैश सेल से शुरू हुई थी जो अब तक चल रही थी. लोगों को ये फोन आसानी से मिल नहीं पा रहा था. लेकिन अब इसे बिना किसी भागदौड़ के ख़रीदा जा सकता है.
Third party image reference
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो दो वेरिएंट में मिलता है, एक 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जो फ्लिप्कार्ट और कम्पनी के ऑफिसियल साईट मी डॉट कॉम पर मिल रहा है. इसका दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ ही आता है, ये वेरिएंट फ़िलहाल उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द आ जायेगा और इसे भी फ्लिप्कार्ट से खरीद पाएंगे.
रेडमी नोट 5 प्रो की कीमत-
Third party image reference
कीमत की बात करें तो शाओमी का ये रेडमी नोट 5 प्रो 14,999 रूपये में मिलता है. ये कीमत 4GB रैम वेरिएंट की है, जबकि 6GB रैम वेरिएंट की कीमत 16,999 रूपये है. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि फरवरी में जब ये फोन लॉन्च हुआ था तो इसकी कीमत 13,999 रूपये थी और इतनी ही कीमत पर लॉन्च किया गया था. लेकिन 2018 के बजट के बाद टैक्स में बदलाव की वजह से कीमत हजार रूपये बढ़ा दी गयी.
शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो का स्पेसिफिकेशन-
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो मिड रेंज का एक दमदार स्मार्टफोन है. इस फोन में 5.99 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में मिलता है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन भी मिलती है. इस फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है. यानी एक साथ दो सिम कार्ड या एक सिम के साथ एक माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक का यूज किया जा सकता है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस फोन का कैमरा लाजवाब है. इसमें आपको 12MP+5MP का डुअल रियर कैमरा मिलता है. वहीँ फ्रंट में 20MP का सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इस फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. ये फोन फेस अनलॉक भी सपोर्ट करता है.
Third party image reference
रेडमी नोट 5 प्रो में दुसरे शाओमी फोन्स की तरह फिंगरप्रिंट स्कैनर रियर पैनल में ही दिया गया है. इस फोन में 4000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है. फोन का वजन 181 ग्राम है और थिकनेस 8.1mm है. ये फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है.


ليست هناك تعليقات