Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

चंद मिनटों में ही JioPhone 2 हो गया आउट-ऑफ़ स्टॉक ! अगली फ़्लैश सेल है इस दिन !

Third party image reference जी हां दोस्तों, आज यानी 16 अगस्त को रिलायंस JioPhone 2 पहली बार ग्राहकों के लिए फ़्लैश सेल के द्वारा उपलब्ध...


Third party image reference
जी हां दोस्तों, आज यानी 16 अगस्त को रिलायंस JioPhone 2 पहली बार ग्राहकों के लिए फ़्लैश सेल के द्वारा उपलब्ध हुआ था. यह 4G फीचर फोन ठीक 12 बजे दोपहर में सेल के लिए उपलब्ध हुआ और कुछ ही मिनटों में ये आउट-ऑफ़ स्टॉक हो गया. जियो के इस फोन डिमांड ही कुछ ज्यादा है, इसलिए ये फटाफट बिक गया.
अगर आप इस पहली सेल में जियोफोन 2 को नहीं ले पाए तो परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है क्योंकि जल्द ही 30 अगस्त को फिर से यह सेल के लिए उपलब्ध होगा. इस दिन भी दोपहर 12 बजे फ़्लैश सेल लाइव होगा.

Third party image reference
जैसा कि आप जानते ही हैं कि जियोफ़ोन 2 जो है वो जियोफोन का अपग्रेडेड वर्जन है जिसमें आपको क्वर्टी key पैड और डुअल सिम लगाने की सुविधा मिलती है. इस फोन को जियो डॉट कॉम या माय जियो ऐप के द्वारा ख़रीदा जा सकता है. इस नए जियोफ़ोन में डिस्प्ले भी बड़ा मिलता है. SMS टाइप करने में क्वर्टी कीपैड काफी मददगार साबित होती है और टाइपिंग भी फ़ास्ट की जा सकती है.

Third party image reference
जियोफोन 2 का स्पेसिफिकेशन-
इस जियोफोन 2 में आप डुअल नैनो सिम यूज कर सकते हैं. यह 4G फीचर फोन KaiOS पर काम करता है. फोन में 2.4 इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है.
रैम और स्टोरेज की बात करें तो इसमें 512MB की रैम और 4GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल मेमोरी कार्ड लगाकर इसकी स्टोरेज को 128GB और बढाया जा सकता है.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो जियोफोन 2 में 2MP का रियर कैमरा दिया गया है और फ्रंट में विडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए VGA कैमरा दिया गया है.
यह फीचर फोन 4G VOLTE, VoWi-Fi, ब्लूटूथ, जीपीएस, NFC, एफएम रेडियो सपोर्ट करता है. इसमें डेडिकेटेड वोइस कमांड बटन दिया गया है. फोन में बैटरी 2000mAh दी गयी है.
जियोफोन 2 की कीमत है- 2,999 रूपये.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles