Third party image reference जी हां दोस्तों, शाओमी का एक नया सब-ब्रांड आया है जिसका नाम Poco है. इस ब्रांड नेम से शाओमी पहला स्मार्टफोन ...
Third party image reference
जी हां दोस्तों, शाओमी का एक नया सब-ब्रांड आया है जिसका नाम Poco है. इस ब्रांड नेम से शाओमी पहला स्मार्टफोन Poco F1 भारत में 22 अगस्त को लॉन्च करने वाली है. पोको के ऑफिसियल ट्विटर और फेसबुक पेज पर इस फोन को टीज करना शुरू कर दिया है. कम्पनी का कहना है कि F1 स्पीड का मास्टर होगा, इसका मतलब इस फोन को पावरफुल स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट से लैस किया जायेगा.
Third party image reference
हार्डवेयर के मामले में पोको F1 पावरफुल होने वाला है. इस हैंडसेट में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले नौच के साथ होने की खबर है. इस फोन में रैम 6GB या 8GB हो सकती है. इंटरनल स्टोरेज 64GB, 128GB या फिर 256GB भी दी जा सकती है.
Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो रियर में 12MP+5MP का डबल कैमरा और फ्रंट में 20MP का सिंगल सेल्फी शूटर कैमरा होगा. फोन में बैटरी 4000mAh की हो सकती है और ये एंड्राइड ओरियो ओएस पर चलेगी. शाओमी इस स्मार्टफोन को किफायती प्रीमियम स्मार्टफोन के तौर पर पेश करेगी. इस फोन की कीमत 25,000 रूपये के आसपास हो सकती है. पोको F1 वनप्लस 6 को कड़ी टक्कर दे सकती है.
Third party image reference

No comments