Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

25 सितम्बर को सैमसंग Galaxy J6 Plus और Galaxy J4 Plus को किया जायेगा लॉन्च : रिपोर्ट

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, आप सभी को पता है ही कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी भा...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आप सभी को पता है ही कि साउथ कोरियाई स्मार्टफोन और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी भारत में अपने गैलेक्सी J सीरीज के दो नए स्मार्टफोन जल्द लॉन्च करने वाली है जिसका नाम गैलेक्सी J6 प्लस और गैलेक्सी J4 प्लस है. अब मिल रही नयी रिपोर्ट के मुताबिक ये दोनों ही फोन्स इसी महीने की 25 तारीख को यानी 25 सितम्बर को लॉन्च किया जायेगा.

Third party image reference
सैमसंग इंडिया ने ऑफिसियल वेबसाइट पर गैलेक्सी J6 प्लस और गैलेक्सी J4 को टीज किया है. टीजर इमेज देखने से लगता है कि ये स्मार्टफोन्स साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ आएंगे. इसका डिस्प्ले फ्लैगशिप स्मार्टफोन की तरह कम से कम बेजेल्स और राउंडेड कार्नर के साथ होगा. इन फोन्स में फिंगरप्रिंट सेंसर पॉवर बटन में ही सेटअप किया हुआ मिलेगा.

Third party image reference
दोनों ही स्मार्टफोन के अभी तक कुछ खास स्पेसिफिकेशन पता नहीं चल पायें हैं. हालाँकि मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक गैलेक्सी J6 प्लस में 13MP+5MP का डुअल रियर कैमरा और 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा होगा. वहीँ गैलेक्सी J4 प्लस में 13MP का सिंगल रियर कैमरा और 5MP का सिंगल फ्रंट कैमरा रहेगा.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी J6 प्लस 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ हो सकता है जबकि गैलेक्सी J4 प्लस में 3GB की रैम और 32GB की इंटरनल मेमोरी देखने को मिल सकती है. हाल ही में ये फोन ऑनलाइन स्पॉट भी हुआ था. इन दोनों ही स्मार्टफोन को ब्लैक, सफ़ेद और ग्रे कलर के अलावा लाल रंग में भी पेश किया जा सकता है. कीमत की बात करें तो गैलेक्सी J4 प्लस 10 हजार रूपये के करीब और गैलेक्सी J6 प्लस की कीमत 20 हजार रूपये के अन्दर रखी जाएगी.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles