Teknikal Raman: दोस्तों आप सभी को पता होगा कि इंटेक्स एक इंडियन स्मार्टफोन मेकर कम्पनी है. इसने आज भारत में बहुत ही सस्ता स्मार्टफोन Dua...
Teknikal Raman: दोस्तों आप सभी को पता होगा कि इंटेक्स एक इंडियन स्मार्टफोन मेकर कम्पनी है. इसने आज भारत में बहुत ही सस्ता स्मार्टफोन Dual selfie कैमरा के साथ लॉन्च किया है. जी हां, इंटेक्स ने Intex Staari 11 नाम से यह फोन मार्केट में उतारा है. इस स्मार्टफोन में पैनोरमा, फेस डिटेक्शन मोड, बुके इफ़ेक्ट जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि यह फोन इंटेक्स Staari 10 का सक्सेसर है जो 5,999 रूपये में आया था लेकिन staari 11 सिर्फ 4,499 रूपये डुअल सेल्फी कैमरा के साथ ग्राहकों को लुभाने आया है.
Third party image reference
इंटेक्स Staari 11 फोन को शैम्पेन और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. इस फोन को एक्स्क्लुसिव्ली स्नैपडील से ख़रीदा जा सकेगा जोकि एक ऑनलाइन शॉपिंग साईट है. यहाँ से फोन खरीदने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट SBI डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर दिया जायेगा. इसके अलावा अगर आप HDFC बैंक के डेबिट कार्ड से भुगतान करेंगे तो 5 प्रतिशत छूट मिलेगी.
Third party image referenceइंटेक्स Staari 11 का स्पेसिफिकेशन-
इस स्मार्टफोन के स्पेक्स की बात करें तो यह फोन डुअल माइक्रो सिम सपोर्ट करता है और एंड्राइड के nougat 7.1 ओएस पर चलता है. इस फोन में 5 इंच का एचडी आईपीएस डिस्प्ले 2.5D कर्व्ड ग्लास के साथ दिया गया है.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो यह इंटेक्स का फोन Spreadtrum SC9850 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है जो 1.3GHz पर क्लौक्ड है. इस फोन में आपको 2GB की रैम और 16GB का इंटरनल स्टोरेज स्पेस मिलता है. साथ ही इसमें 128GB तक का माइक्रो एसडी कार्ड भी लगाया जा सकता है.
Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए सस्ते से फोन में 8MP का सिंगल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. जबकि वहीँ फ्रंट में 8MP और 2MP का डुअल सेल्फी शूटर कैमरा LED फ़्लैश के साथ मिलता है. यह सेल्फी कैमरा रियल बुके इफ़ेक्ट बैकग्राउंड चेंजिंग फीचर, नाईट शॉट, पैनोरमा और बर्स्ट मोड सपोर्ट करता है. इंटेक्स Staari में बैटरी 2400mAh की लगी है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات