Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आजकल सेल्फी कैमरा का इतना क्रेज है कि अब मोबाइल कम्पनियां फीचर फोन्स में भी सेल्फी कैमरा पर ज्यादा ध्यान ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आजकल सेल्फी कैमरा का इतना क्रेज है कि अब मोबाइल कम्पनियां फीचर फोन्स में भी सेल्फी कैमरा पर ज्यादा ध्यान दे रही है. Adcom नाम की एक कम्पनी ने A1 Selfie नाम से एक फीचर फोन लॉन्च किया है. इसने फोन के नाम में सेल्फी रख दिया है ताकि कस्टमर को ये आकर्षित कर सके. ऐडकॉम वैसे भी फीचर फोन्स ही लॉन्च करती है. इसबार सेल्फी के शौक़ीन लोगों के लिए ये सबसे सस्ता फीचर फोन लाया गया है.
Third party image reference
ऐडकॉम का यह AI Selfie फीचर फोन सिर्फ 790 रूपये में लॉन्च किया गया है. इस फोन को ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म अमेज़न, शॉपक्लुज, फ्लिप्कार्ट और पेटीएम के अलावा कम्पनी के अपने ई-कॉमर्स स्टोर से भी ख़रीदा जा सकता है. इस फीचर फोन का सबसे खास फीचर तो सेल्फी कैमरा है लेकिन इसके डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास लगाया गया है, वो मुझे खास लगा क्योंकि इस प्राइस रेंज में डिस्प्ले पर ग्लास प्रोटेक्शन कोई भी कम्पनी नहीं देती है. अब चलिए इस फोन का फुल स्पेसिफिकेशन जान लेते हैं.
Adcom A1 Selfie फीचर फोन के फीचर्स-
Third party image reference
इस फीचर फोन में आपको डुअल सिम स्लॉट मिलता है. फोन में डिस्प्ले 1.8 इंच का दिया गया है वो भी ग्लास प्रोटेक्शन के साथ. ऐडकॉम के इस हैंडसेट में 8GB का मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है. कैमरा की बात करें तो इसमें VGA सेल्फी कैमरा और रियर कैमरा मिलता है.
इस फोन में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है, GPRS और WAP भी है, यानी आप इन्टरनेट भी इसमें चला सकते हैं. साथ ही एफएम रेडियो, म्यूजिक प्लेयर और विडियो प्लेयर भी है. इस फ़ोन में बैटरी 1050mAh की लगी है जो इस छोटे से फीचर फोन के लिए काफी है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات