Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, आप जानते ही होंगे कि हर साल गूगल भी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करती है. हर वर...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, आप जानते ही होंगे कि हर साल गूगल भी अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करती है. हर वर्ष ये मशहूर इन्टरनेट कम्पनी दो नए पिक्सेल स्मार्टफोन पेश करती है. और इस बार भी google अपने प्रीमियम फोन्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. गूगल Pixel 3 और Pixel 3 XL को जल्द ही लॉन्च करने वाला है लेकिन लॉन्चिंग से पहले ही इन फोन्स की कीमत का खुलासा हो चुका है. आपकी जानकारी के लिए सबसे पहले ये बता दूँ कि ये दोनों पिक्सेल फोन्स पिक्सेल 3 और पिक्सेल 3 XL न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाले एक इवेंट के दौरान 9 अक्टूबर को लॉन्च होंगे.
Third party image reference
अब बात इसके कीमत की करें तो एक चाईनीज वेबसाइट जिसका नाम JD डॉट कॉम वहां इन स्मार्टफोन्स को कीमत के साथ लिस्ट किया गया है. गूगल पिक्सेल 3 की कीमत RMB 4999 दर्शायी गयी है जो 700 डॉलर के बराबर होती है. और 700 $ की वैल्यू इंडियन रुपये में लगभग 52 हजार होती है. लेकिन भारत में इसकी कीमत 60 हजार रूपये के करीब होगी क्योंकि इंडिया में इम्पोर्ट करने पर जो चार्जेज लगते हैं वो फोन की कीमत में जोड़ दिए जाते हैं. इसी तरह गूगल पिक्सेल 3 XL की कीमत आपको 70,000 रूपये के आसपास देखने को मिलेगी.
Third party image reference
गूगल के इन दोनों स्मार्टफोन के बारे में अभी तक जो लीक्ड फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आये हैं, उसके अनुसार ये पिक्सेल फोन्स एंड्राइड के सबसे लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम Pie 9 के साथ आएंगे. गूगल पिक्सेल 3 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले होगा जबकि पिक्सेल 3 XL में 6.4 इंचका डिस्प्ले नौच के साथ होगा. प्रोसेसर दोनों ही स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 845 यूज किया गया है. फोटोग्राफी के लिए सिंगल रियर कैमरा होगा लेकिन फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات