Third party image reference Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता चल ही गया होगा कि सैमसंग अपने J सीरीज के दो स्मार्टफोन पर क...
Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता चल ही गया होगा कि सैमसंग अपने J सीरीज के दो स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जल्द ही लॉन्च भी किये जाने की योजना है. सैमसंग के ये दो फोन्स गैलेक्सी J4 प्लस और J6 प्लस हैं. आज सैमसंग गैलेक्सी J4 प्लस को कम्पनी के ऑफिसियल साईट पर ऑनलाइन स्पॉट किया गया है. इस फोन का मॉडल नंबर SM-J415F/DS है जो वेबसाइट पर ही नजर आया है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी J4 प्लस कम्पनी के द्वारा कुछ महीने पहले लॉन्च किये गए गैलेक्सी J4 का अपग्रेडेड वर्जन होगा. रिपोर्ट के मुताबिक आने वाले इस J4 प्लस स्मार्टफोन में फुल एचडी+ सुपर अमोलेड डिस्प्ले दिया जायेगा. जबकि गैलेक्सी J4 में आपने देखा होगा कि उसे एचडी रिजोल्युसन वाले AMOLED डिस्प्ले के साथ पेश किया गया था. सैमसंग को गैलेक्सी J4 में ही फुल एचडी डिस्प्ले देनी चाहिए थी, प्लस वेरिएंट लॉन्च करने की जरुरत ही नहीं पड़ती. लेकिन सैमसंग ताबड़तोड़ फोन्स लॉन्च करने में लगी रहती है.
Third party image reference
सैमसंग के इस गैलेक्सी J4 प्लस को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन प्रोसेसरसे powered किया जायेगा, हालंकि अभी ये कन्फर्म नहीं है कि कौन सा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर से लैस किया जायेगा. अगर गैलेक्सी J4 की बात करें तो उसे सैमसंग ने अपने ही प्रोसेसर Exynos 7570 से पॉवर किया था जो कि एक क्वैड कोर प्रोसेसर था. इसबार शायद गैलेक्सी j4 प्लस में क्वालकॉम का ओक्टा कोर प्रोसेसर इस्तेमाल करेगी.


No comments