Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

ओप्पो Realme 2 Pro डुअल रियर कैमरा और वाटरड्राप डिस्प्ले के साथ हुआ स्पॉट

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों आप सभी को मालूम होगा कि रियलमी ओप्पो की ही सब्सिडियरी ब्रांड है. इस कम्पनी ने अगस्...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों आप सभी को मालूम होगा कि रियलमी ओप्पो की ही सब्सिडियरी ब्रांड है. इस कम्पनी ने अगस्त के महीने में अपना दूसरा फोन Realme 2 इंडिया में पेश किया था और पिछले कुछ दिनों से रियलमी 2 प्रो की आने की ख़बरें मिल रही थी और ये सच बात निकली. जी हां, Realme 2 Pro जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. इस स्मार्टफोन की एक विडियो ऐड कम्पनी ने शेयर की है और फोन का बैक और फ्रंट लुक बिलकुल कैसा होगा क्लियर हो गया है.

Third party image reference
आपको सबसे पहले ये बता दूँ कि कम्पनी ने दो दिन का इवेंट रखा है. रियलमी 26 और 27 सितम्बर के इवेंट के लिए मीडिया इन्वाईट्स भी भेज दिया है. ज्यादा चांसेज हैं कि रियलमी 2 प्रो को दुसरे दिन यानी 27 सितम्बर को लॉन्च किया जायेगा. अब विडियो ऐड में स्पॉट हुए फोन की बात करें तो यह स्मार्टफोन वाटरड्राप नौच डिस्प्ले के साथ आने वाला है. इस तरह का डिस्प्ले आपने विवो और ओप्पो के लेटेस्ट फोन्स में जरुर देखा होगा. और इसका डिस्प्ले साइज़ भी रियलमी 2 से 0.2 इंच बड़ा होगा.

Third party image reference
ऐड वाले विडियो में इस स्मार्टफोन का बैक पैनल सिल्वर कलर वेरिएंट में गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ दिख रहा है. हालाँकि मुझे नहीं लगता कि ये गोरिल्ला ग्लास होगा, मेरे ख्याल से रियलमी 2 प्रो का रियर साइड ग्लॉसी प्लास्टिक बॉडी का बना होगा. कैमरा की बात करें तो इमेज में आप देख सकते हैं की हॉरिजॉन्टल डबल रियर कैमरा सेट किया हुआ है और कैमरा के जस्ट नीचे फिंगरप्रिंट सेंसर दिया हुआ है.

Third party image reference
रियलमी 2 प्रो के इस ऐड विडियो में और कुछ खास फीचर या स्पेक्स तो नहीं पता चल पाया है. हालाँकि उम्मीद की जा रही है कि इसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस किया जायेगा और इसकी कीमत 15,000 रूपये के अन्दर ही रखी जाएगी. वैसे टेंशन की कोई बात नहीं, बस कुछ ही दिनों बाद ये फोन इंडिया में लॉन्च तो ही जायेगा और सारे फीचर्स और स्पेसिफिकेशन आपके सामने आ जायेंगे.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles