Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

बिना फ़्लैश सेल के Redmi 6 मिल रहा है यहाँ ! जल्दी करें

Third party image reference Teknikal Raman:  दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शाओमी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन  रेडमी 6  हर सप्ताह फ...


Third party image reference
Teknikal Raman: दोस्तों, जैसा कि आप सभी जानते हैं कि शाओमी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन रेडमी 6 हर सप्ताह फ़्लैश सेल के जरिये बेचा जा रहा है. ऐसे में इस स्मार्टफोन को हर किसी को मिल पाना संभव भी नहीं होता है क्योंकि ऐसे सेल में फोन का स्टॉक लिमिटेड होता है. और इस वजह से स्टॉक जल्दी ख़त्म हो जाता है. इस फोन की फ़्लैश सेल शायद आज भी है. अगर आप रेडमी 6 को इस तरह के सेल में आर्डर कर पाने में सफल नहीं हो रहें हैं तो चिंता की कोई बात नहीं. यह स्मार्टफोन आप बिना फ़्लैश सेल के खरीद सकते हैं. जी हाँ, एक ऐसी ऑनलाइन शॉपिंग साईट हैं जहाँ ये फोन ओपन सेल में बेचा जा रहा है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 का 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट गोल्ड कलर में ऑनलाइन ई-कॉमर्स साईट Tata CliQ पर उपलब्ध है. यह फोन यहाँ अभी भी स्टॉक में है और आप कभी भी इसे खरीद सकते हैं. हालाँकि चिंता की एक बात आपके लिए ये होगी कि ये वेबसाइट रेडमी 6 के इस वेरिएंट को 8,998 रूपये में बेच रही है जबकि इसकी वास्तविक कीमत 7,999 रूपये है. फ़्लैश सेल में फ्लिप्कार्ट और मी डॉट कॉम पर इतने में ही मिलता है. मेरे ख्याल से बिना फ़्लैश सेल के टाटा क्लिक इस फोन को खरीदने की सुविधा दे रहा है इसलिए अधिक कीमत में बेच रहा है.

Third party image reference
शाओमी रेडमी 6 के स्पेक्स और फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले 18:9 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इस फोन का डिजाईन बिलकुल रेडमी 5 जैसा ही है. हालाँकि इस नए रेडमी 6 में आपको डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिलता है. शाओमी ने इस फोन में मीडियाटेक का Helio P22 प्रोसेसर लगाया है. यह फोन डुअल 4G Volte फीचर सपोर्ट करता है.

Third party image reference
इस फोन में आपको 3GB/4GB रैम मिलती है और 32GB/64GB की स्टोरेज स्पेस मिलती है. इसके अलावा इसमें आप एक्सटर्नल माइक्रो एसडी भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट है, इसलिए इसमें दो सिम के साथ एक माइक्रो एसडी भी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
इस फोन में 12MP+5MP का डबल रियर कैमरा LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा फेस अनलॉक फीचर के साथ दिया है. रेडमी 6 एंड्राइड के लेटेस्ट ओएस ओरियो 8.1 पर बेस्ड MIUI 9.6 पर चलता है. इस फोन में 3300mAh की बैटरी लगायी गयी है. और इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles