Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

वोडाफोन ने उतारा लम्बी वैलिडिटी वाला 2 नया प्रीपेड प्लान, सभी यूजर्स को मिलेंगे ये बेनेफिट

Teknikal Raman:  दोस्तों, इस समय नए-नए प्लान्स लॉन्च करने में सबसे आगे वोडाफोन दिख रही है. ये कम्पनी हरेक सप्ताह दो-तीन नए प्लान्स मार्केट...

Teknikal Raman: दोस्तों, इस समय नए-नए प्लान्स लॉन्च करने में सबसे आगे वोडाफोन दिख रही है. ये कम्पनी हरेक सप्ताह दो-तीन नए प्लान्स मार्केट में लॉन्च कर ही देती है. आज फिर से कम्पनी अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए कुछ प्लान पेश किये हैं. वोडाफोन ने एक साथ दो नए प्रीपेड प्लान लम्बी वैलिडिटी के साथ करीब तीन महीने की वैधता वाले प्लान उतारे हैं.

Third party image reference
वोडाफोन इंडिया ने जो दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च किये हैं वो 569 रूपये और 511 रूपये का है. इन दोनों ही प्लान्स में यूजर्स को 84 दिनों की लम्बी वैलिडिटी मिलेगी. हालाँकि डेटा बेनेफिट्स में अंतर है. 569 रु के प्रीपेड प्लान में हर रोज 3GB 4G/3G डेटा यूज करने दिया जायेगा, वहीँ 511 रु प्लान में डेली 2GB हाई स्पीड डेटा इस्तेमाल करने मिलेगा.

Third party image reference
वॉईस कॉलिंग दोनों ही प्लान में अनलिमिटेड मिलेगी लेकिन FUP लिमिट के साथ, यानी डेली 250 मिनट और वीक में 1000 मिनट फ्री कॉल कर सकेंगे. इन प्लान्स के साथ हर रोज 100 SMS भी दिया जायेगा. इस तरह से इन 2 वोडाफोन प्लान में टोटल मिलने वाले डेटा बेनिफिट की बात करें तो पहला जो 569 रु का है उसमें कुल 252GB डेटा का लाभ मिलेगा जबकि 511 रु वाले में टोटल 168GB डेटा पूरे वैलिडिटी में मिल जायेगा.

Third party image reference

No comments

Latest Articles