Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

शाओमी मी मिक्स 3 में होंगे 24MP के दो सेल्फी कैमरे, कम्पनी ने किया कन्फर्म

Teknikal Raman:  दोस्तों, शायद आप सबको पता होगा कि शाओमी मी मिक्स 3 अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है, यह डिवाइस चीन में 25 अक्टूबर को लॉन्च क...

Teknikal Raman: दोस्तों, शायद आप सबको पता होगा कि शाओमी मी मिक्स 3 अब जल्द ही लॉन्च होने वाला है, यह डिवाइस चीन में 25 अक्टूबर को लॉन्च कर दिया जायेगा. लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कुछ पता चल चुका है. चाईनीज स्मार्टफोन मेकर ने कन्फर्म किया है कि Mi Mix 3 में एक नहीं, 24MP के दो सेल्फी कैमरे सेटअप किये गए हैं. इसके साथ ही यह फोन फुल स्क्रीन डिस्प्ले के साथ लॉन्च होगा.

Third party image reference
आपको बता दें कि इससे पहले हाल ही में जारी हुई एक टीजर के मुताबिक यह स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी और 10GB की रैम के साथ आ सकता है. अगर ऐसा होता है तो यह फोन दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो इतनी रैम के साथ लॉन्च किया जायेगा. टिपस्टर के एक विबो पोस्ट के अनुसार ये मी मिक्स 3 स्लाइडर कैमरे के साथ आयेगा, फ्रंट कैमरा इसी स्लाइडर में सेटअप किये हुए होंगे.

Third party image reference
शाओमी मी मिक्स 3 की लीक्ड और एक्सपेक्टेड कीमत की बात करें तो इस फोन का 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट $510 यानी लगभग 37,500 रूपये का हो सकता है. वहीँ 6GB RAM + 128GB मेमोरी वेरिएंट की कीमत करीब 44,100 रूपये होने की सम्भावना है. और इसका जो प्रीमियम वेरिएंट 8GB रैम + 256GB स्टोरेज के साथ आयेगा, उसकी कीमत 47,400 रूपये के आसपास हो सकती है. हालाँकि इसके 10GB रैम वेरिएंट की कीमत के बारे में कोई लीक्ड प्राइस या अनुमानित कीमत नहीं बताई गयी है.

Third party image reference

No comments

Latest Articles