Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

आसुस ने लॉन्च किये दो नए दमदार बजट स्मार्टफोन, शाओमी के बजट फोन्स को देगा टक्कर !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, आसुस ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना दो नया बजट स्मार्टफोन  Zenfone Max M1 और Zenfone Lite L1  ल...

Image result for zenfone lite L1Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, आसुस ने आज भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपना दो नया बजट स्मार्टफोन Zenfone Max M1 और Zenfone Lite L1 लॉन्च कर दिया है. यह कम्पनी भी अब बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है. आसुस ने इन फोन्स को 6 से 7 हजार की रेंज में पेश किया है. यह दोनों बजट फोन सीधे तौर पर शाओमी के बजट फोन्स जैसे रेडमी 5A, रेडमी 6A और रेडमी 6 को टक्कर देगा. इसके अलावा रियलमी के फर्स्ट बजट फोन Realme C1 से भी आसुस के इन फोन्स का मुकाबला होगा.

Third party image reference
आसुस जेनफोन लाइट L1 और जेनफोन मैक्स M1 की प्राइस की बात करें तो कम्पनी ने Lite L1 की कीमत 6,999 रूपये तय की है लेकिन फ़िलहाल इस फेस्टिव सीजन में इसे इंट्रोडक्टरी प्राइस 5,999 रूपये में बेचा जायेगा. ये इंट्रोडक्टरी प्राइस कब तक लागू रहेगा, कम्पनी ने इसके बारे में कुछ नहीं कहा है. वहीँ जेनफोन मैक्स M1 को कीमत वैसे तो 8,999 रूपये रखी गयी है लेकिन ये फोन भी इंट्रोडक्टरी प्राइस पर मात्र 7,499 रूपये में सेल किया जायेगा.
आसुस जेनफोन मैक्स M1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस बजट स्मार्टफोन में आसुस ने 5.45 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो में दिया है. यह फोन एंड्राइड ओरियो ओएस पर बेस्ड जेनUI 5.0 पर चलता है. इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. आसुस ने इसमें 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज स्पेस दी है. साथ ही इसमें 256GB तक का माइक्रो एसडी यूज किया जा सकता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन के फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मौजूद है, इस फ्रंट कैमरे में भी LED फ़्लैश दिया गया है. जेनफोन मैक्स M1 में बैटरी 4000mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. फोन का वजन 150 ग्राम है और मोटाई 8.7mm है.
आसुस जेनफोन लाइट L1 का स्पेसिफिकेशन-

Third party image reference
इस फोन में भी आसुस ने 5.45 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 18:9 aspect रेश्यो के साथ दिया है. ये स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड ZenUI 5.0 पर काम करता है. इस फोन को भी क्वालकॉम के ही स्नैपड्रैगन 430 क्वैड कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. इसमें भी 3GB की रैम और 32GB की स्टोरेज दी गयी है. और इसमें माइक्रो एसडी कार्ड 256GB तक सपोर्ट करता है.

Third party image reference
फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का सिंगल रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर, PDAF सपोर्ट और LED फ़्लैश के साथ दिया गया है. इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा f/2.2 अपर्चर के साथ मौजूद है, इस फ्रंट कैमरे में भी LED फ़्लैश दिया गया है. जेनफोन लाइट L1 में बैटरी 3000mAh की लगी है. यह फोन फ़ास्ट चार्जिंग भी सपोर्ट करता है. फिंगरप्रिंट सेंसर इस फोन में भी आपको मिल जायेगा. आसुस के इस फोन का वजन 140 ग्राम है और मोटाई 8.15mm है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles