Teknikal Raman : जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने आज काफी लम्बे समय के बाद एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है. कम्पनी ने 365 दिन यानी पूरे एक ...
Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, रिलायंस जियो ने आज काफी लम्बे समय के बाद एक धमाकेदार प्लान लॉन्च किया है. कम्पनी ने 365 दिन यानी पूरे एक साल की वैलिडिटी वाला प्लान अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया है. इस प्लान की कीमत मात्र 1,699 रूपये रखी गयी है. इस प्लान के लिए जियो ने खास ऑफर भी रखा है. जो भी ग्राहक इस पैक से रिचार्ज करेगा उसे 100% कैशबैक का लाभ मिलेगा. ये ऑफर 18 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक चलेगा.
Third party image reference
जियो के इस साल भर की वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों तक हर रोज 1.5GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा. यानी पूरी वैलिडिटी तक टोटल 547.5GB डेटा का बेनिफिट उठा सकते हैं. 1699 रूपये के इस प्लान में अनलिमिटेड वॉईस और विडियो कॉलिंग बिना किसी FUP लिमिट के करने को दिया जायेगा. साथ ही डेली 100 SMS भी मिलेगा.
Third party image reference
एक साल की वैधता वाले इस 1699 रु प्लान से रिचार्ज करने पर जो 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जायेगा वो कूपन के रूप में होंगे. जियो इस ऑफर में 500 रूपये के तीन कूपन और 200 रूपये का एक कूपन ग्राहकों को देगा जिसे रिलायंस डिजिटल या रिलायंस डिजिटल एक्सप्रेस मिनी स्टोर्स पर कम से कम 5000 रूपये की शॉपिंग करने पर यूज कर सकेंगे.


ليست هناك تعليقات