Teknikal Raman: दोस्तों, आप सब लोगों को पता होगा कि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग हर साल अपना एक फ्लैगशिप टैबलेट भी लॉन्च करती ...
Teknikal Raman: दोस्तों, आप सब लोगों को पता होगा कि साउथ कोरिया की स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग हर साल अपना एक फ्लैगशिप टैबलेट भी लॉन्च करती है तो गैलेक्सी S सीरीज का होता है. कम्पनी इस S सीरीज में स्मार्टफोन भी लॉन्च करती है. आज सैमसंग ने Galaxy Tab S4 टैबलेट को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कम्पनी का ये अबतक का सबसे महंगा टैबलेट है. पिछले साल लॉन्च किये गए टैब S3 से 10 हजार रूपये कीमत ज्यादा है.
Third party image reference
सैमसंग गैलेक्सी टैब S4 की कीमत 57,900 रूपये रखी गयी है. इस टैबलेट में शानदार AMOLED डिस्प्ले, स्टीरियो स्पीकर, डेक्स सपोर्ट और लेटेस्ट S पेन के साथ और भी बहुत कुछ जबरदस्त और झकास फीचर्स इस टैब में दिए गए हैं. यह टैबलेट आज से ही यानी 18 अक्टूबर से ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के साथ सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर सेल के लिए उपलब्ध हो गया है. यह डिवाईस ब्लैक और ग्रे कलर में ख़रीदा जा सकता है. आपको बता दें कि ये गैलेक्सी टैब अमेज़न इंडिया पर 20 अक्टूबर से सेल के लिए आ जायेगा.
Third party image reference
अब सैमसंग के इस नए टैबलेट के फीचर्स और स्पेक्स की बात करें तो इस टैब में 10.5 इंच का सुपर अमोलेड डिस्प्ले 2560x1600 पिक्सेल रिजोल्युसन के साथ और 16:10 aspect रेश्यो में दिया गया है. इस टैबलेट में बेजेल्स कम हैं अगर टैब S3 से तुलना किया जायेगा तो. और इस वजह से डिस्प्ले साइज़ बड़ा हो सका है बिना टैबलेट का साइज़ बढ़ाये हुए.
Third party image reference
हार्डवेयर और स्टोरेज की बात करें तो इस गैलेक्सी टैब S4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835 ओक्टा कोर चिपसेट से powered किया गया है. डिवाईस में 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी दी गयी है. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड के जरिये स्टोरेज 400GB तक बढाया जा सकता है. सैमसंग ने इस टैबलेट का 256GB स्टोरेज वेरिएंट इंडिया में लॉन्च नहीं किया है. यह टैब एंड्राइड ओरियो ओएस पर चल रहा है.
Third party image reference
गैलेक्सी टैब S4 में चार-चार स्पीकर दिए गए हैं. दो स्पीकर टॉप में है और दो नीचे दिया गया है. ये स्पीकर्स डॉल्बी Atmos साउंड सपोर्ट करते हैं. सैमसंग ने इस टैबलेट के साथ इम्प्रूव्ड S पेन दिया है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP का रियर कैमरा ऑटोफोकस और f/1.9 अपर्चर के साथ मिलता है. फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. इस टैब में बैटरी 7300mAh की लगायी गयी है. टैबलेट का वजन 482 ग्राम है और थिकनेस मात्र 7.1mm है.
Third party image reference

ليست هناك تعليقات