Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

लेनोवो S5 प्रो: Dual सेल्फी और डुअल रियर कैमरे वाला सस्ता फोन लॉन्च, कीमत लगभग 13,500 रु

Teknikal Raman : दोस्तों, लेनोवो ने चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपना 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Lenovo S5 Pro लॉन्च कर दिया है, यह डुअल सेल्फ...

Teknikal Raman: दोस्तों, लेनोवो ने चीनी स्मार्टफोन मार्केट में अपना 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन Lenovo S5 Pro लॉन्च कर दिया है, यह डुअल सेल्फी कैमरा और डुअल रियर कैमरा के साथ आने वाला काफी सस्ता फोन है. कम्पनी ने इस फोन की शुरूआती कीमत 1298 युआन रखी है जो लगभग 13,500 रूपये होती है. यह स्मार्टफोन मेटल यूनीबॉडी डिज़ाइन और डिस्प्ले नौच के साथ आया है. इस फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिए गए हैं.

Third party image reference
लेनोवो S5 प्रो के फुल स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.18 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले 18.7:9 aspect रेश्यो में दिया गया है. फोन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 636 ओक्टा कोर प्रोसेसर से पॉवर किया गया है. यह फोन एंड्राइड के ओरियो 8.1 ओएस पर चलता है हालाँकि टॉप में ZUI 5.0 का इंटरफ़ेस दिया गया है. इस हैंडसेट में 6GB की रैम के साथ 64GB या 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. यानी यह फोन दो तरह के स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट में आपको 20MP और 12MP का डुअल रियर कैमरा मिल जाता है. वहीँ फ्रंट में भी दमदार 20MP+8MP का डबल सेल्फी शूटर कैमरा दिया गया है. इसका रियर कैमरा 2X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आता है. इसके साथ ही ये AI भी सपोर्ट करता है. फ्रंट कैमरा IR सपोर्ट के साथ आता है और ये 3D फेस अनलॉक करने में हेल्प करता है.

Third party image reference
लेनोवो S5 प्रो के बैक पैनल में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर सेटअप किया गया है. इस फोन में युएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है. फोन में बैटरी 3500 की लगायी गयी है. और ये 15W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है. चीन में इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू हो जाएगी. यह फोन ब्लैक, ब्लू और गोल्ड कलर ऑप्शन में मिलेगा. पहला वेरिएंट जो 6GB रैम + 64GB स्टोरेज के साथ है उसकी कीमत 1298 युआन है और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले की कीमत कम्पनी ने अभी तक नहीं बताई है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles