Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

इंडिया में लॉन्च हुआ Honor 8X डुअल रियर कैमरा के साथ, कीमत मात्र 14,999 रूपये !

Teknikal Raman:  जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड कम्पनी हॉनर ने आज इंडिया में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन  हॉनर 8X  लॉन्च कर दिया है. यह फ...

Teknikal Raman: जी हां दोस्तों, हुवावे की सब-ब्रांड कम्पनी हॉनर ने आज इंडिया में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन हॉनर 8X लॉन्च कर दिया है. यह फोन चीन में पहले ही पिछले महीने लॉन्च कर दिया गया था. इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप, प्रीमियम ग्लास की फिनिशिंग बैक साइड में दे गयी है. इसके साथ ही डॉल्बी atmos सराउंड साउंड वाला स्टीरियो स्पीकर और AI फीचर से लैस है ये स्मार्टफोन. इस फोन में GPU टर्बो टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया गया है, जिससे कि ये बैटरी खपत को कम कर सके.

Third party image reference
हॉनर ने इस स्मार्टफोन को जिसका नाम Honor 8X है को तीन अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसका पहला वेरिएंट 4GB रैम + 64GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ है, और इसकी कीमत मात्र 14,999 रूपये रखी गयी है. इसके बाद दूसरा वेरिएंट जो लाया गया है वो 6GB रैम और 64GB इंटरनल मेमोरी के साथ है, और कीमत 16,999 रूपये तय की गयी है. अंतिम व तीसरा वेरिएंट 18,999 रूपये में लॉन्च हुआ है जिसमें 6GB की रैम के साथ 128GB की स्टोरेज दी गयी है. हॉनर 8X के सभी वेरिएंट एक्स्क्लुसिव्ली अमेज़न पर 24 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. इस फोन को ब्लैक, रेड और ब्लू कलर ऑप्शन में ख़रीदा जा सकता है.

Third party image reference
हॉनर 8X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की बात करें तो हॉनर का यह लेटेस्ट फोन 6.5 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले 19.5:9 aspect रेश्यो में आया है. इस फोन में डुअल नैनो सिम स्लॉट और एक डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दिया गया है. हॉनर 8X को ओक्टा कोर HiSilicon Kirin 710 प्रोसेसर से powered किया गया है. इस फोन में 4GB रैम और 6GB रैम का ऑप्शन मिलता है. वहीँ स्टोरेज 64GB और 128GB मिलती है. फोन में माइक्रो एसडी 400GB कैपेसिटी तक का यूज कर सकते हैं.

Third party image reference
कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें तो इस स्मार्टफोन में आपको 20 मेगापिक्सेल और 2MP का डबल रियर कैमरा f/1.8 अपर्चर और PDAF सपोर्ट के साथ मिल जाता है. फोन के फ्रंट साइड में 16MP का सेल्फी कैमरा फिक्स्ड फोकस और f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है. रियर साइड में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है. फोन में 3750mAh की बैटरी लगी है.

Third party image reference

ليست هناك تعليقات

Latest Articles