Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

विवो Y81i की फुल स्पेसिफिकेशन लीक, फोन की कीमत होगी 10 हजार के आसपास

Teknikal Raman:  चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो अपने अगले स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने वाली है. कम्पनी  विवो Y81i  को बजट रेंज में ...

Teknikal Raman: चीन की स्मार्टफोन कम्पनी विवो अपने अगले स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करने वाली है. कम्पनी विवो Y81i को बजट रेंज में पेश करेगी. यह स्मार्टफोन विवो Y81 का ही एक दूसरा वेरिएंट होगा जोकि बजट सेगमेंट में निकाला जायेगा. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन एक प्रेस पोस्टर के जरिये लीक होकर सामने आ गयी है. इस लीक्ड इमेज से फोन की लगभग सारे फीचर्स मालूम चल गए हैं.

Third party image reference
विवो Y81i का डिज़ाइन जो है वो बिलकुल Y81 जैसा ही रहने वाला है. यह फोन छोटे से नौच के साथ होगा. इसके अलावा इसमें आप सिंगल रियर कैमरा सेटअप देखेंगे जिसके साथ LED फ़्लैश होगी. इस स्मार्टफोन में 6.22 इंच की बड़ी डिस्प्ले एचडी+ रिजोल्युसन में रहेगी. फोन को मीडियाटेक MT6761 प्रोसेसर से लैस किया जा सकता है.

Third party image reference
रैम और स्टोरेज डिपार्टमेंट के बारे में लीक्ड इमेज से पता चलता है कि ये फोन 2GB की रैम और 16GB की इंटरनल मेमोरी के साथ आयेगा. हालाँकि एक्सटर्नल माइक्रो एसडी कार्ड लगाने की सुविधा तो मिलेगी ही. इस फोन का रियर कैमरा 13MP का होगा, जबकि फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा मौजूद होगा. यह विवो Y81i स्मार्टफोन एंड्राइड ओरियो 8.1 ओएस पर बेस्ड फनटच 4.0 स्किन पर चलेगा. फोन में बैटरी 3260mAh की लगायी जाएगी.

Third party image reference
विवो Y81i में आपको फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं मिलेगा. तस्वीर में भी आपको साफ दिख रहा होगा कि इसके आगे या पीछे कोई फिंगरप्रिंट नजर नहीं आ रहा है. इसमें आपको फेस अनलॉक फीचर देखने को मिलेगा. फोन का वजन 143 ग्राम और मोटाई 7.77mm होगी. यह ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जायेगा.

Third party image reference
कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 10,000 रूपये के आसपास ही हो सकती है क्योंकि मलेशिया में यह फोन एक ई-कॉमर्स साईट पर लिस्ट भी चुका है जहाँ इसकी प्राइस RM 599 है. इंडिया में इस फोन की लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई इनफार्मेशन नहीं है.

ليست هناك تعليقات

Latest Articles