Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

1000 रुपये कम कीमत में खरीदें Honor 8C फोन, ऑफर बस कुछ ही दिनों के लिए

जी हां, हॉनर का Honor 8C स्मार्टफोन एक हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को एक लिमिटेड समय के लिए अमेज़न पर हजार रुपये ...

जी हां, हॉनर का Honor 8C स्मार्टफोन एक हजार रुपये सस्ता मिल रहा है. कम्पनी ने इस स्मार्टफोन को एक लिमिटेड समय के लिए अमेज़न पर हजार रुपये डिस्काउंट कर सिर्फ 8,999 रुपये में सेल कर रही है. वैसे यह फोन 9,999 रुपये का है. हुवावे की सब-ब्रांड हॉनर ने इस स्मार्टफोन को पिछले साल नवम्बर में लॉन्च किया था. इस फोन में एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और इसे क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर से पावर किया गया है. इसके अन्य हाईलाइटेड फीचर हैं ड्यूल रियर कैमरा सेटअप और 4000mAh की दमदार बैटरी.Image result for honor 8c
हॉनर 8C को कम्पनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया था, हालाँकि दोनों ही वेरिएंट में 4GB की ही रैम मिलती है. सिर्फ स्टोरेज का अंतर है. बेस वेरिएंट में 32GB स्टोरेज है और हायर वेरिएंट में 64GB इंटरनल मेमोरी है. डिस्काउंट सिर्फ बेस वेरिएंट में किया गया है. 64GB वाले की वही पुरानी कीमत 12,999 रुपये है. यह इतने ही कीमत पर लॉन्च हुआ था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 32GB वेरिएंट 11,999 रुपये में लाया गया था लेकिन इसकी कीमत में पहले कटौती हो चुकी है, इसलिए अब यह बहुत सस्ता हो गया है.Image result for honor 8c
हॉनर 8C के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इस फोन में 6.26 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. इस फोन को जैसा कि हमें आपको पहले ही  बता दिया कि स्नैपड्रैगन 632 ओक्टा कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है जिस्क्से साथ एड्रेनो 506 GPU है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा है, वहीँ फ्रंट में 8MP का सिंगल सेल्फी कैमरा मौजूद है. फोन के बैक साइड में फिंगरप्रिंट स्कैनर है. इसमें एम्बिएंट लाइट, कम्पास, प्रोक्सिमिटी और Accelerometer सेंसर दिया गया है. फोन का वजन 167.2 ग्राम है और थिकनेस 7.98mm है.Related image

Latest Articles