Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

30 जुलाई को है रियलमी 3i की अगली सेल, पहली सेल में मात्र 30 मिनट में बिक गए इतने फोन!

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है कि रियलमी ने हाल ही में बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल हो चुक...

दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है कि रियलमी ने हाल ही में बजट रेंज स्मार्टफोन Realme 3i भारत में लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल हो चुकी है और इस फर्स्ट सेल में कंपनी ने महज 30 मिनट में 1,50,000 यूनिट बेच डाले। जो लोग इसे पहली सेल में नहीं ले पाएं हैं वे अब 30 जुलाई को ले सकेंगे। रियलमी 3i की दूसरी सेल 30 जुलाई को ही आयोजित होगी। यह फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑफिसियल वेबसाइट पर 12 PM में मिलेगा। यह फोन 3 कलर डायमंड ब्लू, डायमंड ब्लैक और डायमंड रेड में मिलता है।Related image
रियलमी 3i की कीमत भारत में शुरू होती है मात्र 7,999 रुपये से, यह इस फोन के बेस वेरिएंट की प्राइस है जो 3GB रैम और 32GB स्टोरेज स्पेस के साथ आता है। रियलमी ने इसका एक और वेरिएंट पेश किया था जिसका दाम 9,999 रुपये रखा गया है। यह वेरिएंट आपको 4GB की रैम और 64GB की इंटरनल मेमोरी के साथ मिलेगा। फ्लिपकार्ट पर से इस फोन को सेल में लेने पर बहुत सारे ऑफर दिए जा रहे हैं, जैसे 5% छूट एक्सिस बैंक क्रेडिट डेबिट कार्ड से पेमेंट किये जाने पर। जियो भी इस फोन के कस्टमर्स को 5300 रु तक बेनिफिट दे रहा है। वहीं रियलमी साइट से खरीदने पर मोबिक्विक 1500 रु का सुपरकेश देगा।Related image
रियलमी 3i के कुछ फीचर्स की बात करें तो सबसे पहले तो यह रियलमी 3 का डाउनग्रेड वेरिएंट है। यह डायमंड पैटर्न के साथ आता है जैसा रियलमी C2 में मौजूद है। इस फोन में 6.22 इंच का dewdrop डिस्प्ले 19:9 एस्पेक्ट रेश्यो में है। डिस्प्ले एचडी+ क्वालिटी का है। फोन को मीडियाटेक हिलियो P60 ऑक्टा कोर प्रोसेसर से पावर किया गया है। इन फोन में आपको 4230mAh की दमदार बैटरी देखने को मिलता है।Related image
कैमरा डिपार्टमेंट की अगर बात करें तो रियलमी 3i में 13MP और 2MP का डबल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 13MP का सिंगल सेल्फी कैमरा फ्रंट में है। यह डिवाइस एंड्राइड पाई 9 पर आधारित कलर ओएस 6 पर चलता है और इसमें रियर पैनल में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।Related image

Latest Articles