जी हां दोस्तों, स्मार्टफोन मेकर कम्पनी Infinix ने ऐलान किया है कि वह इस महीने एक नया स्मार्टफोन Hot सीरीज के अंतर्गत लॉन्च करेगा. पिछले म...
जी हां दोस्तों, स्मार्टफोन मेकर कम्पनी Infinix ने ऐलान किया है कि वह इस महीने एक नया स्मार्टफोन Hot सीरीज के अंतर्गत लॉन्च करेगा. पिछले महीने कम्पनी ने हॉट 7 प्रो स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया था. रयूमर्स के मुताबिक इन्फिनिक्स इसी स्मार्टफोन का लोअर वेरिएंट पेश करेगा जोकि कीमत में होगा कम लेकिन फीचर्स में होगा दम. अपकमिंग फोन का नाम Infinix Hot 7 रखा जा सकता है. आपको बता दें, फ्लिप्कार्ट पर इस फोन के आने के बारे में अभी ही बैनर लगा दिया गया है जिसपे लिखा है "a never before price".
फ्लिप्कार्ट पर इस फोन की लिस्टिंग से पता चलता है कि इस अपकमिंग इन्फिनिक्स हॉट सीरीज फोन में कुल 4 कैमरे होंगे. यह स्मार्टफोन नौच डिस्प्ले के साथ आ सकता है और इसके नौच में ड्यूल सेल्फी कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है. दो कैमरे रियर में होंगे. इसके प्रोसेसर के बारे में तो अभी कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन इसमें ओक्टा कोर चिपसेट ही होगा और यह 4GB रैम + 64GB इंटरनल मेमोरी से लैस होगा. कम्पनी इस फोन में डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट भी दे सकता है.
दोस्तों, आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि इन्फिनिक्स हॉट 7 प्रो जो पिछले माह लॉन्च हुआ था वह अभी 9999 रुपये में बिक रहा है. और आने वाला हॉट 7 इससे 2 हजार रुपये सस्ता हो सकता है. इन्फिनिक्स हॉट 7 की कीमत मेरे मुताबिक 7 हजार से लेकर 8 हजार रुपये के बीच रखी जा सकती है. अभी तो इस फोन के लॉन्च होने की कोई जानकारी कम्पनी ने नहीं दी है लेकिन जल्द ही ये फोन इंडियन मार्केट में दस्तक दे देगा.