Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

एयरटेल ने लॉन्च किया नया अनलिमिटेड कॉलिंग और 3GB डेटा प्लान, जानिए

भारती एयरटेल जोकि अब इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी है उसने आज एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस कम्पनी ने अपने प्रीपेड ग्र...

भारती एयरटेल जोकि अब इंडिया की तीसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कम्पनी है उसने आज एक नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है. इस कम्पनी ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए 148 रुपये का अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा प्लान पेश किया है. इस नए प्लान में 28 दिन की वैलिडिटी होगी. आपको बता दें इस प्लान से मात्र तीन रुपये कम कीमत का पैक एयरटेल के पास पहले से मौजूद है. एयरटेल के 145 रु के रिचार्ज पर पुरे 145 का टॉकटाइम मिलता है और 1GB इन्टरनेट डेटा, प्लान की वैलिडिटी 42 दिन तक रहती है.
एयरटेल के नए प्लान 148 रुपये के बारे में विस्तार से आपको बताये तो यह प्लान स्पेशल रिचार्ज एसटीवी कॉम्बो केटेगरी में पेश किया गया है. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने की आजादी मिलेगी. साथ में 3GB हाई स्पीड डेटा भी प्राप्त होगा. इसके अलावा हर रोज 100 SMS भी दिए जायेंगे. एयरटेल प्लान बेनिफिट के अतिरिक्त एयरटेल टीवी ऐप और wynk म्यूजिक भी इस्तेमाल करने के लिए इस प्लान में ही प्रदान करेगा.Image result for airtel
कम्पनी की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार 148 रुपये वाला यह नया प्लान फ़िलहाल आंध्रप्रदेश और तेलंगाना सर्किल के लिए है, हालाँकि कुछेक दिनों में यह पैक दुसरे सर्किल के लिए भी उपलब्ध कराया जायेगा.  इस प्लान के साथ एयरटेल टीवी ऐप पर 350 से भी अधिक लाइव चैनल्स, मूवीज और टीवी शोज का आनंद कहीं भी ले सकते हैं. हाल ही में एयरटेल ने अपने वार्षिक प्लान 1699 रु में बदलाव किया था, इस 365 दिन वाले पैक में अब 1GB नहीं बल्कि 1.4GB डेटा हर रोज मिलता है.

Latest Articles