Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

5100mAh बैटरी के साथ SAMSUNG का नया टैबलेट लॉन्च

दुनिया की फेमस स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने एक नया गैलेक्सी टैबलेट लॉन्च किया है जिसका नाम गैलेक्सी टैब A 8.0 (2019) है. गैलेक्सी टैब A...


दुनिया की फेमस स्मार्टफोन कम्पनी सैमसंग ने एक नया गैलेक्सी टैबलेट लॉन्च किया है जिसका नाम गैलेक्सी टैब A 8.0 (2019) है. गैलेक्सी टैब A सीरीज का यह टैबलेट मात्र 8mm मोटा है. देखने में काफी स्लिम लगता है. और इसका डिस्प्ले भी 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया गया है. इस टैबलेट में 5100mAh की बैटरी दी गई है जो काफी अच्छा बैकअप देगा. यह टैबलेट फ़िलहाल कम्पनी की तरफ से उपलब्ध नहीं किया गया है और न ही कीमत और उपलब्धता के बारे कोई जानकारी दी गयी है, वैसे इसको लॉन्च कर दिया गया है. यह एक सस्ता एंड्राइड टैबलेट है.
सैमसंग गैलेक्सी टैब A 8.0 (2019) के फीचर्स-Related image
गैलेक्सी टैब A सीरीज के अन्य टैबलेट की तरह ये टैब भी दोनों वाईफाई और wifi+LTE वेरिएंट में लाया गया है. इस टैब में किड्स होम मोड भी दिया गया है जो बच्चों को फ्रेंडली इंटरफ़ेस प्रदान करता है. यह मोड क्विक पैनल से शुरू किया जा सकता है. अब इसके डिस्प्ले और अन्य स्पेक्स की बात करते हैं. इसमें सैमसंग ने 8 इंच का TFT डिस्प्ले 16:10 एस्पेक्ट रेश्यो में दिया है. टैबलेट को क्वैड कोर प्रोसेसर से पावर किया गया है.Image result for galaxy tab a 8.0 2019
इसमें 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मौजूद है. माइक्रो एसडी 512GB तक सपोर्ट करता है. फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी टैब में 8MP का रियर कैमरा और 2MP का फ्रंट कैमरा दिया है. इसमें ड्यूल स्पीकर है जो स्टीरियोफोनिक ऑडियो एक्सपीरियंस देता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें wifi, ब्लूटूथ, USB 2.0, 4G LTE है. टैबलेट में accelerometer और एम्बिएंट लाइट सेंसर है. इस टैब में आपको 5100mAh की तगड़ी बैटरी देखने को मिलेगी. इसका वजन wifi वेरिएंट का 345 ग्राम और 4 जी LTE का 347 ग्राम है.

Latest Articles