Page Nav

HIDE

Breaking News:

latest

Ads Place

नोकिया 6.1 की कीमत में भारी कटौती, अब शुरुआती कीमत सिर्फ 6,999 रुपये

जी हां नोकिया 6.1 जोकि पिछले साल यानि 2018 में लॉन्च हुआ था वह अब हद से ज्यादा सस्ता हो चुका है. नोकिया का यह फोन अब मात्र 6,999 रुपये की...

जी हां नोकिया 6.1 जोकि पिछले साल यानि 2018 में लॉन्च हुआ था वह अब हद से ज्यादा सस्ता हो चुका है. नोकिया का यह फोन अब मात्र 6,999 रुपये की कीमत पर मिल जायेगा. कीमत में कटौती के बाद नयी कीमत पर यह फोन अभी नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर पर मिल रहा है. पिछले साल अप्रैल में यह फोन 3GB रैम और 4GB रैम वेरिएंट में पेश किया गया था. यह स्मार्टफोन गूगल के एंड्राइड वन प्रोग्राम पर बेस्ड है. इस फोन में आपको फुल एचडी डिस्प्ले और क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर देखने को मिलता है.
नोकिया 6.1 के सभी वेरिएंट की नई कीमत-Related image
इस स्मार्टफोन के दोनों वेरिएंट की कीमत नोकिया इंडिया ऑनलाइन स्टोर के अनुसार 6,999 रुपये 3GB रैम + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की है, वहीं इसका दूसरा वेरिएंट जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ है, वह अब केवल 9,999 रुपये में ख़रीदा जा सकता है. अभी अमेज़न और फ्लिप्कार्ट जैसे ऑनलाइन शौपिंग साईट पर ये नयी कीमत अपडेट नहीं हुई है लेकिन जल्द ही हो जाएगी क्योंकि कम्पनी ने इसकी ये कीमत हमेशा के लिए कर दी है.
नोकिया 6.1 का स्पेसिफिकेशन-

नोकिया का यह स्मार्टफोन एंड्राइड पाई पर चलता है और इसमें आपको 5.5 इंच का फुल एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले 16:9 एस्पेक्ट रेश्यो में मिलता है. इसे स्नैपड्रैगन 630 ओक्टा कोर प्रोसेसर से powered किया गया है. कैमरा डिपार्टमेंट में इस फोन में 16MP का रियर कैमरा f/2.0 अपर्चर और LED फ़्लैश के साथ मिल जाता है, वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा मौजूद है.Related image
यह फोन 3GB और 4GB रैम ऑप्शन में मिलता है, और स्टोरेज क्रमशः 32GB और 64GB मिलती है. इसमें माइक्रो एसडी 128GB तक का लगाया जा सकता है. फोन के पीछे ही फिंगरप्रिंट स्कैनर है. नोकिया 6.1 में आपको 3000mAh की बैटरी मिल जाती है जो लगभग 16 घंटे का टॉकटाइम देने का दावा करती है.

Latest Articles