इंडियन टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक दमदार प्लान लॉन्च किया है जिसमें पूरे 6 महीने की वैलिडिटी दी जाएगी. इस कम्पनी...
इंडियन टेलिकॉम कम्पनी वोडाफोन ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए एक दमदार प्लान लॉन्च किया है जिसमें पूरे 6 महीने की वैलिडिटी दी जाएगी. इस कम्पनी ने 599 रुपये में यह लम्बी वैधता वाला पैक पेश किया है. आपको बता दें भारती एयरटेल पास भी लगभग इसी कीमत का एक प्लान है, शायद एयरटेल के ही प्लान को टक्कर देने के लिए वोडाफोन ने भी यही प्लान लॉन्च किया है.
वोडाफोन के पास इसके अलावा भी इससे भी महंगे प्लान मौजूद है जिसमें काफी लम्बी वैधता मिलती है. वोडा के पास 999 रु, 1699 रु और 1999 रुपये के लम्बी वैलिडिटी वाले प्लान उपलब्ध है, हालाँकि इसमें से सिर्फ 1999 रु वाला सभी सर्किल के लिए है और बाकी दोनों सिलेक्टेड सर्किल के लिए है. और लेटेस्ट लॉन्च हुआ 599 प्लान भी सभी सर्किल के ग्राहकों के लिए नहीं है.
यह नया 599 रुपये का वोडाफोन प्लान एक बोनस कार्ड टाइप का प्लान है जिसमें कोई टॉकटाइम नहीं मिलता है. इसमें कस्टमर को अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स करने के लिए मिलेगा. इस प्लान में टोटल 6GB इन्टरनेट डेटा यूज करने दिया जायेगा जिसे 4G और 3G नेटवर्क पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके अलावा इस पैक में कुल 1800 SMS का लाभ मिलेगा.
पूरे 180 दिनों की वैलिडिटी के साथ ये सभी बेनिफिट मिलेंगे. इन सबके अलावा वोडाफोन इसमें लाइवटीवी, मूवी और शोज देखने देगा वो भी बिलकुल फ्री. आप वोडाफोन प्ले ऐप पर इन सबका मजा ले सकते हैं. यह प्लान अभी कुछ सिलेक्टेड सर्किल में उपलब्ध हुआ है, आपके सर्किल में यह आया है कि नहीं इसकी जानकारी आप कस्टमर केयर से प्राप्त कर लें उसके बाद ही रिचार्ज करने की सोचें.





