जी हाँ दोस्तों, वीवो का शानदार और दमदार लेटेस्ट फोन वीवो Z1 प्रो एक बार फिर आज सेल में मिलेगा। अबतक इस स्मार्टफोन की दो सेल हो चुकी है।...

वीवो Z1 प्रो की कीमत आपको फिर से बताऊं तो इसकी कीमत 14,990 रुपये रखी गयी है जोकि इसके बेस वेरिएंट की प्राइस है। बेस वेरिएंट में 4GB की रैम और 64GB की इनबिल्ट स्टोरेज स्पेस दी गयी है। इस फोन का दूसरा वेरिएंट 6GB रैम और 64GB की ही स्टोरेज के साथ मिलता है, इसकी कीमत 16,990 रुपये है। इसके अतिरिक्त वीवो के इस स्मार्टफोन का एक तीसरा वेरिएंट 128GB स्टोरेज के साथ आता है, इसमें रैम 6GB है और कीमत 17,990 रुपये है। यह फोन मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लू और सोनिक ब्लैक कलर में मिलता है।
वीवो Z1 प्रो का स्पेसिफिकेशन-

- ड्यूल नैनो सिम स्लॉट
- एंड्राइड पाई 9 ओएस + फनटच ओएस 9
- डिस्प्ले- 6.53 इंच, फुल एचडी+ आईपीएस पैनल
- क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 ऑक्टा कोर प्रोसेसर
- रैम ऑप्शन- 4GB और 6GB
- स्टोरेज- 64GB और 128GB
- रियर कैमरा- 16MP+8MP+2MP

- इन-डिस्प्ले सेल्फी कैमरा- 32MP
- डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट- 256GB
- इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर
- बैटरी- 5000mAh, 18W फ़ास्ट चार्जिंग


